Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime : पति ने मक्के के खेत में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, विरोध किया तो कर दी पिटाई

युवक ने आरोप लगाया है कि वह मजदूरी करता है। उसे अपनी पत्नी पर शक था। युवक ने बताया कि उसने मक्के के खेत में अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस को उसने बताया कि दोनों ने उसे पीटा और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Ajay Yadav Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 22 Jul 2024 10:26 PM (IST)
Hero Image
पुलिस मामले की जांच कर रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संस, जलालाबाद। खेत में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। विरोध करने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा कि वह दूसरे जिले में रहकर मजदूरी करता है।

गांव के एक युवक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गए। सोमवार को दोनों को मक्के के खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। युवक का आरोप है कि पत्नी व उसके प्रेमी ने पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पैसे मांगने पर मार दी गोली 

संसू, सिंधौली : क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी असलम का गांव के ही रेहान से रुपये का लेन-देन चल रह। रेहान पर करीब सात लाख रुपये बकाया है, जिसकाे लेकर असलम अक्सर तकादा करने उसके घर जाते थे। सोमवार को असलम अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे।

उसी अपने भाई अनस के साथ वहां पहुंचे रेहान ने तमंचे से उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गोली बाएं कंधे के पास लगी। इसके बाद आरोपित फायरिंग करते हुए भाग गए। घायल को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Bulldozer Action: बरेली में हिंदुओं पर हमला करने के आरोपितों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर, लाल निशान लगाए