Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महिला के प्राइवेट पार्ट पर सरिया से हमला, घर के बाहर पेशाब करने पर हुआ था विवाद; पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमा

महिला के देवर का आरोप है कि प्राइवेट पार्ट में भी सरिया से कई प्रहार किए जिससे खून निकलने लगा। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। शनिवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए। रविवार सुबह महिला उपचार कराने के बाद वापस घर चली गई।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavUpdated: Sun, 17 Dec 2023 09:14 PM (IST)
Hero Image
महिला के प्राइवेट पार्ट पर सरिया से हमला, घर के बाहर पेशाब करने पर हुआ था विवाद।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। घर के बाहर लघुशंका करने पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। प्राइवेट पार्ट पर भी सरिया से कई प्रहार कर दिए, जिससे वह महिला घायल हो गई। घायल को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई।

यह है पूरा मामला

रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला 15 दिसंबर सुबह अपने घर के बाहर नाली में लघुशंका कर रही थी, जिसका पड़ोसी गुरुदेव, उसकी पत्नी व बेटे राजीव ने विरोध किया था। विवाद बढ़ने पर महिला की तीनों ने राड से पिटाई कर दी। 

महिला के देवर का आरोप है कि प्राइवेट पार्ट में भी सरिया से कई प्रहार किए, जिससे खून निकलने लगा। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। शनिवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए। 

रविवार सुबह महिला उपचार कराने के बाद वापस घर चली गई। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि महिलाओं के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। घायल का मेडिकल कराया गया था, जिसमे प्राइवेट पार्ट में सरिया या डंडे से चोट की पुष्टि नहीं हुई है। धक्का लगने से गिर जमीन पर गिर गई। इसी दौरान खून निकल आया था। उपचार कराकर महिला घर चली गई। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, आयुष्मान कार्ड देने के बावजूद शव नहीं देने का आरोप

यह भी पढ़ें: एक बार फिर फरार हुआ शातिर फईम एटीएम, हाई कोर्ट से ली थी तीन महीने की पैरोल; 25 हजार का इनाम घोषित 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें