Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shahjahanpur News : तीन बीघा खेती के लिए दामाद के साथ मिलकर कर दी अपने ही भाई की हत्या, इस तरह खुला राज

Shahjahanpur News in Hindi पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मोरपाल के एक रिश्तेदार महिला से नजदीकी संबंध थे। अपनी तीन बीघा भूमि भी उस महिला के नाम करने की बात कर रहे थे। जिसका उनका छोटा भाई सत्यपाल यादव विरोध करता था। एएसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर छुरा भी बरामद कर लिया गया है।

By Ajay Yadav Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 05 Oct 2024 07:25 PM (IST)
Hero Image
कांट क्षेत्र के लिंथरा यादव गौटियां गांव में 31 सितंबर रात दिया था घटना को अंजाम

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। घर के बाहर सो रहे किसान की तीन बीघा भूमि के लिए छोटे भाई ने अपने दामाद के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस घटना के पीछे कई एक रिश्तेदार महिला से नजदीकी संबंध समेत कई अन्य कारण भी सामने आये हैं। शनिवार को दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

बहनोई से रुपये के लेनदेन का था विवाद

कांट क्षेत्र के लिंथरा यादव गौटियां गांव निवासी मोरपाल उर्फ पप्पू यादव की 31 सितंबर रात घर के बाहर पाकड़ के पेड़ के नीचे सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। भाई देशराज ने कलान क्षेत्र के ढुकुरिहाई गांव निवासी अपने बहनोई संजेश व उसके दोस्त कलान क्षेत्र के ही हथिनी नगरिया गांव निवासी आराम सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी। देशराज ने बहनोई से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद बताया था।

महिला से थे नजदीकी संबंध

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मोरपाल के एक रिश्तेदार महिला से नजदीकी संबंध थे। अपनी तीन बीघा भूमि भी उस महिला के नाम करने की बात कर रहे थे। जिसका उनका छोटा भाई सत्यपाल यादव विरोध करता था। इसके अतिरिक्त सत्यपाल ने आराम सिंह के भाई विनोद से अपनी नाबालिग बेटी की शादी करने के लिए एक लाख 30 हजार रुपये लिए थे। बाद में सत्यपाल ने शादी करने से इंकार कर दिया था।

आराम सिंह ने रुपये वापस करने के लिए कहा तो कई बार विवाद भी हुआ था। भाई मोरपाल ने भी सत्यपाल पर रुपये वापस करने के लिए दवाब बनाना शुरू कर दिया था। ऐसे में सत्यपाल ने कलान क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी अपने दामाद के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या मोरपाल के भाई ने की थी इसको लेकर दैनिक जागरण में चार अक्टूबर के अंक में ही खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एएसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर छुरा भी बरामद कर लिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें