Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shahjahanpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव- कान से निकल रहा था खून

युवक का शव कमरे में फंदे पर लटक रहा था। वहीं बताया जा रहा है कि युवक के कान के भीतर से खून भी निकल रहा था। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मां व अन्य स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

By Ambuj Kumar Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 06 Oct 2024 05:44 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र, शाहजहांपुर। क्षेत्र के पंथी गांव निवासी निर्देश कुमार की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। निर्देश की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि बेटे का पत्नी नन्ही देवी से कई बार विवाद हो चुका है।

रविवार सुबह बेटे का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। पैर जमीन पर छू रहे थे। कान से खून भी निकल रहा था। घटना के बार नन्ही देवी ने थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया। मां व अन्य स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें