Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुफ्ती साहब ने अचानक निकाह पढ़ाने से किया इनकार, पता चला- एक बात से हैं नाराज; वजह जान बराती भी हुए हैरान

कांधला में एक शादी में डीजे बजने से मुफ्ती साहब ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। इस घटना से हंगामा खड़ा हो गया और कई घंटों तक बरात रुकी रही। बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने भविष्य में शादी में डीजे नहीं बजाने का वादा किया जिसके बाद उलेमाओं ने निकाह पढ़ाया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

By Rajesh Kumar Edited By: Aysha Sheikh Updated: Thu, 26 Sep 2024 06:31 PM (IST)
Hero Image
शादी में डीजे बजाने को लेकर मुफ्ती ने नहीं पढ़ाया निकाह - प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, कांधला। कस्बे के इस्लामपुर घसौली मार्ग पर शादी में डीजे बजाने से नाराज़ मुफ्ती ने निकाह पढ़ने से इनकार कर दिया। मुफ्ती के निकाह पढ़ाने से मना करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। बाद में दुल्हा ओर दुल्हन के स्वजन को भविष्य में शादी में डीजे न बजाने की शर्त पर निकाह पढ़ाया गया। उक्त मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कस्बे के इस्लामपुर घसौली मार्ग निवासी हाफिज खालिद की शादी मोहल्ले के युवती फरीन के साथ हुई थी। बुधवार शाम को लड़की पक्ष ने शादी की तैयारी धूमधाम के साथ की। दुल्हा बारात लेकर लड़की पक्ष के घर पहुंच गया, तो कुछ युवकों ने शादी के जश्न को लेकर डीजे बजा दिया। बाराती युवक डीजे पर नाचने लगे।

लड़का पक्ष निकाह पढ़वाने के लिए एक मुफ्ती के पास पहुंचे, तो मुफ्ती ने डीजे बजाने को लेकर नाराजगी जताते हुए निकाह पढ़ाने से इंकार कर दिया। मुफ्ती के निकाह पढ़ाने से इंकार करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्ष के लोग मुफ्ती की काफी खुशामद मिन्नत करने लगे, लेकिन उन्होंने निकाह पढ़ने से इंकार कर दिया।

बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के अन्य उलेमाओं के पास जाकर निकाह पढ़ाने की गुजारिश की। उलेमाओं ने दोनों पक्षों को भविष्य में शादी में डीजे नहीं बजाने की शर्त पर निकाह पढ़ाने की बात कही। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने भविष्य में शादी में डीजे नहीं बजाने का वादा किया। जिसके चलते उलेमा के दुल्हन के घर जाकर दोनों का निकाह पढ़ाया गया।

क्या बोले मौलाना फईम? 

मौलाना फईम का कहना है कि शादी में डीजे बजाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। जिसके चलते हृदय घात की बीमारी से पीड़ित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जलसों में भी लोगों से अपील की जा चुकी है, कि शादी सहित किसी भी प्रोग्राम में डीजे का इस्तेमाल न किया जाए, लेकिन कुछ लोग इन चीजों को नजर अंदाज करते हैं। कई बार डीजे बजाने को लेकर शादी में झगड़ा फसाद भी हो चुका है। मुफ्ती के निकाह नहीं पढ़ाने को लेकर कई घंटे बरात रुकी रही। उक्त मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - 

ट्रेन आते ही आरक्षित डिब्बों में घुसने लगे BKU कार्यकर्ता, यात्रियों की सीटों पर किया कब्जा; आखिर ऐसा क्यों किया?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें