Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग दोहरीकरण: जल्द शुरू हो सकता है काम

जेएनएन शामली दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण का काम जल्द शुरू हो सकता है। यह मामला रेलवे की पिक बुक में पहुंच गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने इसकी संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 05 Feb 2021 08:26 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग दोहरीकरण: जल्द शुरू हो सकता है काम

जेएनएन, शामली:

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण का काम जल्द शुरू हो सकता है। यह मामला रेलवे की पिक बुक में पहुंच गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने इसकी संभावना जताई है।

यह रेलमार्ग अंग्रेजों के जमाने का है। इस रेलमार्ग के दोहरीकरण की मांग जनपदवासी लंबे अर्से से उठाते रहे हैं। स्व. सांसद हुकुम सिंह ने अपने कार्यकाल में इस मांग को संसद में भी उठाया था। उनके प्रयास के चलते वर्ष 2016 में 1500 करोड़ का बजट पास करते हुए दोहरीकरण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई थी, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इसे सितंबर 2019 में अधूरा बताकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था। रेलवे अधिकारियों ने कई बिदुओं के मद्देनजर ऐसा कदम उठाया जाना बताया था। इसमें इस रेल मार्ग पर राजस्व की हानि होने का भी बिदु शामिल था। अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल इस मामले में अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए थे। पत्राचार कर रहे थे। उनकी मांग पर रेलवे अधिकारियों ने टिकट चेकिग शुरु कराई थी, जिससे रेलवे को लाभ हुआ था। वर्ष 2021 के बजट से पहले संगठन सचिव ने दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण को रेल बजट में शामिल करने की मांग उठाने को पत्राचार किया था। अनुज बंसल ने बताया कि उनकी पांच फरवरी को रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक शर्मा से बातचीत हुई। वर्ष 2021 के बजट से पहले संगठन सचिव ने दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण को रेल बजट में शामिल करने की मांग उठाने को पत्राचार किया था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग दोहरीकरण की मांग को रेलवे की पिक बुक में जगह मिल गई है। यह कार्य जल्द शुरू हो सकता है।