Move to Jagran APP

UP News: कैराना में लड़की पक्ष ने बंधक बनाए बराती, पांच घंटे बाद आया दूल्हा तब आधी रात में हुआ निकाह

निकाह के दौरान बरातियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दूल्हा चुपचाप लापता हो गया। लड़की पक्ष ने काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता और दो अन्य को बंधक बना लिया। पांच घंटे बाद दूल्हा आ गया और रविवार आधी रात को निकाह के बाद दुल्हन विवाद हुई।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 15 Oct 2024 10:38 AM (IST)
Hero Image
खबर में सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

संवाद सूत्र, जागरण कैराना। निकाह के दौरान बरातियों में आपस में किसी बात पर विवाद हो गया था। इस पर दूल्हा चुपचाप लापता हो गया। लड़की पक्ष ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता और दो अन्य को बंधक बना लिया था।

बाद में पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। हालांकि पांच घंटे बाद दूल्हा आ गया और रविवार आधी रात को निकाह के बाद दुल्हन विवाद हुई। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को भी पुलिस ने छोड़ दिया। रविवार को बागपत निवासी युवक की बारात कैराना के एक गांव में आई थी। निकाह के दौरान घराती-बराती बड़ी संख्या में मौजूद थे। तभी बरातियों में आपस में किसी बात पर विवाद हो गया।

लड़की पक्ष ने मामला शांत कराने का किया प्रयास, नहीं बनी बात

मामला बढ़ता ही चला गया। लड़की पक्ष ने मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। तभी अचानक से दूल्हा लापता हो गया। लड़की और लड़के पक्ष ने भी दूल्हे को तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसे फोन किया तो मोबाइल भी बंद आया।

दूल्हा के पिता और बराती बनाए बंधक

लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता और अन्य लोगों से जानकारी की तो वह भी दूल्हे के बारे में कुछ बता नहीं पाए। इसके बाद घरातियों ने दूल्हे के पिता और दो अन्य बारातियों को बंधक बना लिया। मौका देखकर अन्य बाराती भी इधर-उधर हो गए।

पुलिस ने मुक्त कराए बंधक बराती

पुलिस ने बंधकों को मुक्त कराया और हिरासत में लेकर थाने ले गई। करीब पांच घंटे बाद रात नौ बजे दूल्हे से संपर्क हुआ और उसे बुलाया गया। वह गांव में पहुंचा और कहा कि डर के चलते रिश्तेदारी में चला गया था। रात करीब 12 बजे निकाह हुआ, जिसके बाद दुल्हन को विदा किया गया।

ये भी पढ़ेंः रिफाइंड, वनस्पति घी और दूध पाउडर से बना रहे थे नकली देशी घी, सहारनपुर में 'शुद्ध घी' की फैक्ट्री पकड़ी

ये भी पढ़ेंः Vande Bharat के ब्रेकफास्ट में निकले कीड़े, मेरठ से लखनऊ जा रही थी ट्रेन, यात्री ने की IRCTC से शिकायत

बरातियों में आपस में हुआ था विवाद

कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया बारातियों में आपस में विवाद हो गया था। लड़का और लड़की पक्ष में समझौता होने के बाद दूल्हे के पिता और अन्य दो युवकों को छोड़ दिया गया था। रात में ही निकाह के बाद दुल्हन को भी विदा कर दिया गया था। रविवार को जनपद बागपत के गांव टांडा निवासी इसरार पुत्र उमरदीन गांव रामडा निवासी हाजी नफीस के घर पहुंची थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें