Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanwar Yatra: 10 रुपये की चाय और 15 में समोसा, कांवड़ यात्रा के लिए रेट लिस्ट तैयार; अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

इस साल 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और यह 19 अगस्त को समाप्त होगा। सावन माह की शुरुआत के साथ सड़कों पर कांवड़ियों का झुंड भी नजर आने लगा है। इसी के मद्देनजर सरकार व प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली खाद्य सामग्री के दुकानदारों को खास निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने खाद्य सामग्री के रेट भी तय किए।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:24 PM (IST)
Hero Image
कांवड़ यात्रा के लिए रेट लिस्ट तय करते हुए प्रशासन ने दिए निर्देश

जागरण संवाददाता, शामली। कांवड़ यात्रा-2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों के रेट तय कर दिए हैं। जिसमें एक कप चाय 10 रुपये तो समोसा 15 रुपये से अधिक बिक्री नहीं की जा सकेगी।

खाने की थाली 60 रुपये तो मीठा दूध 70 रुपये किलोग्राम विक्रय किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने इसके लिए चेंकिग भी शुरू कर दी हैं।

खाद्य कारोबारी शुद्धता एवं मानक का भी रखें ख्याल

जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट जारी की गईं है। इसके साथ ही विक्रेताओं को निर्देशित किया जा रहा है कि खाद्य कारोबारी शुद्धता एवं मानक का भी ख्याल रखेंगे। कोई भी पॉलिथीन या थर्माकोल के गिलास-प्लेट आदि का इस्तेमाल भी कतई न करें।

अधिक रेट वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि टीम बनाकर कांवड़ मार्गों पर नियमित चेकिंग की जाए। सभी होटल−ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा होनी चाहिए और निर्धारित किए गए रेट से अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाए। पैकिंग के सामान को अंकित मूल्य पर ही बेची जा सकेगी।

थर्माकोल गिलास प्लेट या पॉलिथीन के उपयोग पर भी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खाद्य कारोबारी स्वच्छता व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत मानकों का पालन करें। कोई भी विक्रेता थर्माकोल गिलास प्लेट या पॉलिथीन का प्रयोग करता मिला तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शामली जिले की कांवड़ यात्रा रेट लिस्ट

खाद्य वस्तु              मात्रा              निर्धारित मूल्य
चाय              एक कप              10 रुपये
समोसा              एक पीस             15 रुपये
ब्रेड पकौडा             एक पीस             20 रुपये
जलेबी              एक किग्रा  160 रुपये
बेसन लड्डू              एक पीस              10 रुपये
पूरी सब्जी              चार पूरी-एक सब्जी  40 रुपये
घेवर सादा              एक किग्रा             300 रुपये
घेवर मावा              एक किग्रा  350 रुपये
दूध मीठा              एक किग्रा             70 रुपये
जूस मौसमी              छोटा गिलास 30 रुपये
जूस मौसमी              बड़ा गिलास  50 रुपये
जूस अनार              छोटा गिलास  50 रुपये
जूस अनार              बड़ा गिलास  80 रुपये
लस्सी              छोटा गिलास  30 रुपये
लस्सी              बड़ा गिलास  50 रुपये
केला              एक दर्जन              50-60 रुपये
सेब             एक किग्रा             150-200 रुपये

खाना थाली

चार पूरी, दाल, सब्जी, 100 ग्राम चावल, रायता प्रति प्लेट 70 रुपये

कढ़ी चावल             प्रति प्लेट             30 रुपये

शामली मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के अनुसार,  जिले में होटल ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा कराने के निर्देश दिए है। कांवड़ मार्गों पर टीमें बनाकर कांवड़ मार्गों पर नियमित चेकिंग की जा रही है। सूची में निर्धारित किए रेट से अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra Safety Tips: कावड़ यात्रा पर जाने की है तैयारी, तो इस दौरान ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान