Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shamli News: मक्खन निकालते हुए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, तड़प-तड़प कर चली गई जान

35 वर्षीय नीटू मजदूरी करता था आज सुबह वह घर में दही से मक्खन निकाल रहा था। अचानक से मशीन में करंट आ गया जिसके कारण मशीन उस पर आ गई और करंट के चलते उसकी चीख निकल गई। स्वजन दौड़े और तार को स्विच से निकाला। आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए और नीटू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Fri, 21 Jul 2023 05:19 PM (IST)
Hero Image
मक्खन निकालते हुए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, तड़प-तड़प कर चली गई जान

 जागरण संवाददाता, शामली : घर में ही दही से मक्खन निकालते समय युवक को करंट लग गया। छटपटाहट में मशीन भी उस पर गिर गई। चीख निकलने पर स्वजन पहुंचे और मशीन को हटाया। युवक को चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

जलालाबाद के अंबेहटा याकूबपुर गांव निवासी 35 वर्षीय नीटू मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह घर में दही से मक्खन निकाल रहा था। अचानक से मशीन में करंट आ गया और नीटू पीछे की तरफ गिर गया। उसने मशीन को पकड़ रखा था।

गिरते ही मशीन भी उस पर आ गई और करंट के चलते उसकी चीख निकल गई। स्वजन दौड़े और तार को स्विच से निकाला। आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए और नीटू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

स्वजन शव को लेकर घर पहुंच गए। बताया गया कि युवक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। मजदूरी से ही घर चलता था। सूचना पर ग्राम प्रधान भी पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक मदद कराने का प्रयास किया जाएगा।