Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

्ररेल मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चल रहे विद्युतीकरण के कार्य की जानकारी करने के लिए रेलवे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार दोपहर निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 27 Jun 2020 10:26 PM (IST)
Hero Image
्ररेल मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण

शामली, जेएनएन। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चल रहे विद्युतीकरण के कार्य की जानकारी करने के लिए रेलवे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार दोपहर निरीक्षण किया।

लोनी से सहारनपुर के टपरी तक विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए रेलवे लाइन के किनारे विद्युत पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। रेलवे के विद्युत विभाग अधिकारियों ने विभाग की टावर वेगन विशेष ट्रेन में सवार होकर शनिवार दोपहर लोनी से टपरी तक निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने कार्यदायी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य की बारीकी से जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों से बातचीत की। शामली में विभाग के यातायात निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि रेलवे के विद्युत विभाग अधिकारियों ने विद्युतीकरण के लिए लगाए जा रहे पोल के कार्यो का निरीक्षण किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें