Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दालचीनी का सीमित मात्रा में नियमित करें सेवन

इम्युनिटी यानी बीमारियों से लड़ने की शक्ति। रसोईघर में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी भी गुणों से भरपूर है। इसके सीमित मात्रा में नियमित सेवन से वायरस के संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ती है। साथ ही तमाम बीमारियों के बचाव में भी यह फायदेमंद है।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 21 Apr 2021 10:56 PM (IST)
Hero Image
दालचीनी का सीमित मात्रा में नियमित करें सेवन

शामली, जागरण टीम। इम्युनिटी यानी बीमारियों से लड़ने की शक्ति। रसोईघर में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी भी गुणों से भरपूर है। इसके सीमित मात्रा में नियमित सेवन से वायरस के संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ती है। साथ ही तमाम बीमारियों के बचाव में भी यह फायदेमंद है।

आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. भारत भूषण ने बताया कि दालचीनी में कैल्शियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, मैग्नीशियम, पोटेशियम समेत तमाम पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दालचीनी की चाय काफी फायदेमंद है। एक कप पानी में दालचीनी की एक या दो डंडी डालें या इतनी ही मात्रा का बना चूर्ण डालें। अच्छे से उबालकर धीरे-धीरे पीएं। आयुष काढ़े में भी इस औषधि का प्रयोग होता है। यह पेट के लिए भी बेहतर है और कोलेस्ट्राल भी कम करती है। प्राकृतिक रूप से मोटापा घटाने में भी मददगार है। शुगर के मरीजों को भी इसका सेवन करना चाहिए। सब्जी में डालना भी अच्छा रहता है। घर में करें व्यायाम, रहें स्वस्थ

जागरण संवाददाता, शामली : फिट रहने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। कोरोनाकाल में काफी लोग जिम जाने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन घर पर रहकर भी व्यायाम कर खुद को सेहतमंद रख सकते हैं।

रेलपार स्थित एक जिम के संचालक एवं प्रशिक्षक श्रवण शर्मा ने बताया कि ऐसे तमाम व्यायाम हैं, जिन्हें आसानी से घर पर किया जा सकता है। सीढि़यां चढ़ना-उतरना बहुत ही अच्छा है। शुरू में पांच मिनट ऐसा करें और फिर समय को बढ़ाएं। रस्सी कूद सकते हैं, पुशअप कर सकते हैं। डांस भी बहुत अच्छा व्यायाम है। यू-ट्यूब की मदद से एरोबिक्स भी कर सकते हैं। उक्त सभी व्यायाम करने से कैलोरी भी बर्न होंगी। फेफड़ों और हृदय के लिए भी फायदेमंद हैं।