Move to Jagran APP

UP News: ‘सबका साथ सबका विकास’ वाट्सएप ग्रुप में अधिकारियों की लोकेशन साझा करने वाले 92 पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

वाट्सएप ग्रुप पर अधिकारियों की लोकेशन साझा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक कार और मोबाइल फोन भी बरामद किया। चार राज्यों के 92 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी अभिषेक ने बताया कि कुछ लोगों ने आरटीओ व अन्य अधिकारियों की लोकेशन साझा करने को सबका साथ सबका विकास नाम से वाट्सएप पर ग्रुप बनाया है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavUpdated: Thu, 12 Oct 2023 12:36 AM (IST)
Hero Image
UP News: ‘सबका साथ सबका विकास’ वाट्सएप ग्रुप में अधिकारियों की लोकेशन साझा करने वाले 92 पर मुकदमा, एक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, शामली। वाट्सएप ग्रुप पर अधिकारियों की लोकेशन साझा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक कार और मोबाइल फोन भी बरामद किया। चार राज्यों के 92 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

बुधवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी अभिषेक ने बताया कि कुछ लोगों ने आरटीओ व अन्य अधिकारियों की लोकेशन साझा करने को सबका साथ सबका विकास नाम से वाट्सएप पर ग्रुप बनाया है। इसमें कई राज्यों के लोग शामिल हैं। 

वसीम की गिरफ्तारी के बाद खुला राज

बुधवार को पुलिस ने वसीम को गिरफ्तार किया। पूरे प्रकरण में 92 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये लोग अधिकारियों की लोकेशन के लिए उनके वाहनों की निगरानी करते थे और कई बार अफसरों की गाड़ियों का पीछा भी करते थे। 

आरोपियों में मुजफ्फरनगर के 36, बागपत के 20, गाजियाबाद के नौ, शामली के चार, सहारनपुर के चार, मेरठ के दो, हापुड़ का एक और हरियाणा के तीन, दिल्ली के छह, पंजाब, कर्नाटक व उत्तराखंड का एक-एक आरोपी शामिल हैं।

चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए भेजा

तीन आरोपियों के निवास स्थान की जानकारी नहीं मिल सकी। 92 लोगों के चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए संबंधित के जनपदों को रिपोर्ट भेजी गई है। आरोपियों के संबंधित थानों के ग्राम अपराध रजिस्टर नंबर आठ में प्रविष्टि करने के लिए जिलों को रिपोर्ट भेजी गई। 

यह भी पढ़ें: यूपी में गजब! बिजनेस वीजा पर आया फ्रांसीसी नागरिक, भीड़ में छिपकर कर रहा था ये काम; पुलिस ने दबोचा फिर…

आरोपियों के समस्त वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सभी के बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए भी आख्या भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बजाया हिंदुत्व का बिगुल, बोले- देश व सनातन धर्म के प्रति हो जाएं चौकन्ना क्योंकि हो रहे प्रहार  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।