Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: तेजी से बदला शामली का मौसम, कोहरे से दिन की शुरुआत, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी

Weather Update Shamli Latest News In Hindi दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। इन मार्ग सहित देहात क्षेत्र मार्ग पर सुबह सवेरे से लेकर आठ बजे तक वाहनों की रफ्तार बेहद कम हो रही है। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। कोहरा पड़ने से ठंडक का अहसास भी देखने को मिला है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Sat, 02 Dec 2023 01:24 PM (IST)
Hero Image
Shamli News: कोहरे की मार, हाइवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, शामली। जिले में चार दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी के बाद अब कोहरे का असर भी दिखाई पड़ने लगा है। शुक्रवार देर रात से ही घने कोहरे से जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक पर मानो ब्रेक सा लग गया। शनिवार सुबह भी धुंध का हाल यही हाल रहा। सुबह सात बजे तक लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर तय करते रहे।

मौसम में आया बदलाव

दरअसल, नवंबर की अंतिम सप्ताह में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। लगातार ठंड़ बढ़ रही है और पिछले दो-तीन दिनों से सूरज भी नहीं निकला था। सूरज नहीं निकलने तथा ठंड़ी हवा के चलने से तापमान गिरना शुरू हो गया था। बूंदा बांदी के साथ-साथ अब कोहरे का असर भी दिखाई पड़ने लगा है।

शामली तथा देहात क्षेत्र में शुक्रवार अर्धरात्रि के बाद कोहरे की चादर छा गई थी। शनिवार सुबह तक कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। हाईवे पर कोहरे की मार से सबसे ज्यादा पड़ रहा है, जिससे वाहन चलाने वाले दिक्कत झेल रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः Bareilly News: बरात चढ़ाने के लिए बरेली प्रशासन ने तय किए नियम, बैंड-बाजा औेर मैरिज होम संचालकों को दी चेतावनी

ट्रक चालक सोमेंद्र ने बताया कि कोहरे के कारण गाड़ी की रफ्तार कई बार तो 20 ही करनी पड़ती जो सफर मिनटों का होता है उसे पूरा करने में घंटों लग जाते हैं। हालांकि सुबह आठ बजे बाद सूरज निकलना शुरू हुआ तो कोहरा भी छंटता चला गया। कोहरे में दृश्यता कम कर रही।

आठ बजे बाद निकली धूप तो मौसम हुआ अच्छा

सुबह जहा घना कोहरा छाया था आठ बजे के बाद सूरज निकला तो कोहरा छंटता चला गया। 10 बजे तक अच्छी धूप निकल गई थी। जिससे ठंड से राहत मिली। साथ ही लोगों ने भी राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार ठंड बढ़ती जाएगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें