Move to Jagran APP

भाजपा के हृदय में भगवान राम के परम मित्र केवट : मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता सिपाही लाल के घर पर किया भोजन ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

By JagranEdited By: Updated: Thu, 14 Jul 2022 10:32 PM (IST)
Hero Image
भाजपा के हृदय में भगवान राम के परम मित्र केवट : मंत्री

श्रावस्ती : केंद्रीय मंत्री, सांख्यिकी कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं योजना मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे। इकौना ब्लाक के सेमगढ़ा चौराहा निवासी भाजपा कार्यकर्ता सिपाही लाल के घर पर भोजन किया। उन्होंने केवट समाज के लोगों के साथ संवाद कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के परम मित्र केवट भाजपा के हृदय में सदैव विशेष स्थान रखते हैं।

भाजपा मछुआरा समाज के विकास व उत्थान के लिए सदैव चितनशील रही। मछुआरा समाज के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्राम सभाओं में पट्टों के माध्यम से तालाबों को आवंटित कर उनको स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। मछुआरा समाज को आत्मनिर्भर बनाने का भाजपा ने संकल्प लिया है। भगवान श्रीराम व उनके परम मित्र केवट सदैव से भाजपा के हृदय में विशेष स्थान रखते हैं। केवट समाज समेत ऐसे कई और भी वंचित समाज है, जिनका सर्वांगीण विकास नहीं हो सका। यह वही वंचित समाज है, जिसका अंत्योदय के मंत्र पर विकास करने का संकल्प देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार दोहराते हैं। मंत्री को अपने बीच पाकर सिपाही लाल व उनके परिवार के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के गांव में आकर भोजन करने से उन्हें बहुत खुशी मिली है। अध्यक्ष अवध क्षेत्र शेष नरायण मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय मौजूद रहे। 'निर्माणाधीन विकास कार्याें में शिथिलता अक्षम्य'

कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम नेहा प्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। इसमें शिथिलता अक्षम्य होगी।

डीएम ने कहा कि निर्माणाधीन कार्याें के गुणवत्ता की जांच टेक्निकल टीम से कराई जाएगी। कमी मिली तो कार्यदायी संस्था के साथ विभागीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। स्वदेश दर्शन के तहत कटरा श्रावस्ती में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से कराए जा रहे कार्यों को तत्काल पूरा कराने के लिए राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए। निर्माणाधीन अन्य कार्यों को भी तेजी पूरा कराने को कहा। जल निगम, आवास विकास परिषद, जिला पंचायत, सीएनडीएस, यूपीपीसीएल समेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने को कहा। संचालन सीडीओ अनुभव सिंह ने किया। डीएफओ एपी यादव, सीएमओ डा. एसपी तिवारी, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित, बीएसए अमिता सिंह मौजूद रही।

बारिश न होने तक करें पौधों की सिचाई : कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में पर्यावरणीय समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के तहत जुलाई माह के तीन दिनों में 54 लाख 90 हजार 367 पौधे लगाए गए हैं। जब तक बरसात नहीं होती है, तब तक संबंधित विभाग रोपे गए पौधों को बचाने के लिए सिचाई कराएं। पौधारोपण लक्ष्य को 15 अगस्त तक पूरा करना है। संचालन डीएफओ एपी यादव ने किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।