Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनवाने के नाम पर ल‍िए एक लाख रुपए', मथुरा के शख्‍स ने लगाए आरोप; अजय राय से की शि‍कायत

मथुरा के रहने वाले एक व्यक्ति श्रावस्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी पर एक लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। शख्‍स का कहना है क‍ि यह रुपए मथुरा का कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनवाने के नाम पर लिए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा क‍ि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। पत्र मिला तो जांच करवाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पार्टी बड़ी कार्रवाई करेगी।

By Bhoopendra Pandey Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 28 Jun 2024 04:15 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी पर मथुरा जिले के निवासी व्यक्ति ने एक लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि यह रुपए मथुरा का कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनवाने के नाम पर लिए गए। पैसे वापस मांगने पर जान-माल की धमकी दी गई। बैंक खाते में किए गए भुगतान से संबंधित ई-ट्रांजेक्शन की रसीद लगाकर शिकायत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से की गई है।

मथुरा जिले के भगवान नगर, अडूकी निवासी चंद्रपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान वे बलरामपुर में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात श्रावस्ती जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी से हुई। घुल-मिल जाने पर उन्होंने मथुरा जिले का जिलाध्यक्ष बनवाने का लालच दिया। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक लाख रुपए का खर्चा बताया।

शिकायतकर्ता ने लिखा है कि उसने नसीम चौधरी के मोबाइल नंबर 9793207325 पर अपने फोन नंबर 9410813704 से 24 मई को एक लाख रुपए फोन-पे के जरिए भेज दिया। काम नहीं हुआ तो पैसा वापस मांगने पर श्रावस्ती जिलाध्यक्ष जानमाल की धमकी दे रहे हैं।

रुपए वापस द‍िलाने और कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से रुपए वापस दिलाने और कार्रवाई करने की मांग की है। श्रावस्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने आरोप काे फर्जी बताते हुए कहा कि मैं किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानता हूं। संबंधित के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।

मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। पत्र मिला तो जांच करवाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पार्टी बड़ी कार्रवाई करेगी।-अजय राय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: 'व‍िधानसभा उपचुनाव जीतना है तो...', पूर्व विधायक की पोस्ट से यूपी भाजपा में कलह उजागर; मची खलबली

यह भी पढ़ें: Sengol Row: सेंगोल विवाद में उतरीं मायावती ने सपा को घेरा, कहा- इनके हथकंडों से रहें सावधान