Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मधुमक्खियों के हमले में युवक गंभीर

स्थानीय लोगों ने धुआं कर बचाई जान सिरसिया सीएचसी में चल रहा इलाज

By JagranEdited By: Updated: Thu, 03 Mar 2022 10:08 PM (IST)
Hero Image
मधुमक्खियों के हमले में युवक गंभीर

श्रावस्ती : सिरसिया क्षेत्र के महासेमरा गांव के पास ठेलिया पर पराली लेकर घर की ओर जा रहे युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने धुआं कर किसी तरह उसकी जान बचाई। सिरसिया सीएचसी में युवक का इलाज चल रहा है।

महासेमरा निवासी रामकिशुन सुबह अपने घर से ठेलिया लेकर मवेशियों के लिए चारा (पराली) लेने निकले थे। पराली लादकर वह घर की ओर जा रहा था। रास्ते में चिल्हरिया मोड़ के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियां उसके पूरे शरीर पर लिपट कर काटने लगी। पीड़ा होने पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मधुमक्खियों से बचने के लिए आसपास पड़े खरपतवार से शरीर को झाड़ता तो कभी सड़क किनारे लगे झाड़ियों में घुस कर जान बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। किसी को कुछ समझ में नहीं रहा था। चंदन सोनी, विनोद कुमार गुप्ता, विकास व बबलू बोरा, पराली व डीजल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत आग जलाकर धुआं किया। इसके बाद राम किशुन धुएं के पास बैठ गए। काफी देर धुएं के पास रहने पर मधुमक्खियां उसे छोड़ कर भाग गईं। तब जाकर युवक जान बच पाई। मधुमक्खियों के काटने से युवक की हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में भर्ती कराया गया। मधुमक्खियों के हमले की घटना के बाद सिरसिया-भिनगा मार्ग पर आवागमन लगभग एक घंटा रुका रहा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर