Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्षेत्र पंचायत : 2070.60 करोड़ के श्रम बजट को मंजूरी

विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख सूर्यमती पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 2070.60 करोड़ का श्रम बजट प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से मंजूरी भी मिल गई।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 28 Apr 2022 06:20 PM (IST)
Hero Image
क्षेत्र पंचायत : 2070.60 करोड़ के श्रम बजट को मंजूरी

सिद्धार्थनगर : विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख सूर्यमती पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 2070.60 करोड़ का श्रम बजट प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से मंजूरी भी मिल गई। इसमें स्वीकृत मानव दिवस 609000 शामिल रहे। सांसद व विधायक ने सामूहिक प्रयास से विकास कार्यों को गति प्रदान करने की बात कही।

बैठक में सर्वप्रथम खंड विकास अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। इसके बाद ब्लाक की योजनाओं सहित विकास कार्यों की बिदुवार जानकारी दी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। क्षेत्र पंचायत की बैठक को वह हमेशा से अहम मानते हैं, कहीं भी रहते हैं तो इसमें शामिल होने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सबको मिल जुलकर प्रयास करना चाहिए। उनके स्तर पर जो भी संभव होगा, विकास के लिए सहयोग देंगे। इटवा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्रधान हों या बीडीसी अथवा सदन के अन्य सदस्य सभी को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। अंत में अध्यक्षीय संबोधन में ब्लाक प्रमुख ने विकास के प्रति ²ढ़ संकल्पित हो सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार पाडेय, आइएसबी सुनील कुमार, एडीओ एजी योगेंद्र पांडेय, उप पशु चिकित्साधिकारी डा.जेएल चौधरी, ब्लाक यूनिसेफ समन्वयक रिजवाना अंसारी, मुख्तार अली, अजय चौधरी, संजय कुमार, जावेद अहमद, मनोज कुमार, राम कृपाल चौधरी, पारस यादव, के के चौधरी, इमरान अहमद, अबू शाद, राम पाल शुक्ला, हेमंत गुप्ता, दिनेश मिश्रा, नाजिरा खातून, डब्लू खान, ऋषिमुनि, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें