Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: घर से 250 KM दूर चोरी करने गए चोर, करंट की चपेट में आने से मौत; साथी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिथरिया में एक चोर की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ चोरी करने गया था। घटना के बाद उसके साथी फरार हो गए थे लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक सीतापुर जिले का रहने वाला था।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 11 Sep 2024 10:44 AM (IST)
Hero Image
चोर की मौत से हड़कंप मच गया है। जागरण

 जागरण संवाददाता, भवानीगंज, सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाने के ग्राम बिथरिया में करंट की चपेट में आने से एक चोर की मौत हो गयी। घटना के बाद उसके साथी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

मृतक सीतापुर जिले का निवासी था। पुलिस को उसके शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक देसी कट्टा भी मिला है। वह बिथरियां में मो.जकील के घर में चोरी करके दूसरे गांव में चोरी करने जा रहा था।

मंगलवार की रात बिथरिया में मो.जकील के घर में तीन चोर घुस गए। चोरी के बाद वह वहां से भाग रहे थे। इस दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे तीनों झुलस गए। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में खुल रहे मदरसे, विभाग को पता नहीं; खुला मामला तो मचा हड़कंप

उसके दो साथी वहां से भाग निकले। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव से कुछ दूरी पर देसी असलहा पड़ा है। पुलिस ने गांव से कुछ दूरी पर उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों सीतापुर जिले के रहने वाले थे।

इसे भी पढ़ें-यूपी में आज आगरा-गोरखपुर सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान, IMD ने किया अलर्ट