बहन ने मां-बाप के खिलाफ जा कर ली शादी, बर्दाश्त नहीं कर पाया भाई; उठाया ये खौफनाक कदम… अगले पेड़ से लटका मिला शव
ढेबरुआ थाना के क्षेत्र ग्राम तालकुंडा में एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान तालकुंडा के टोला सधुआनगर निवासी जहान रज्जाक पुत्र लाले के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई रहते थे। वह मंगलवार को ही अपने घर तालकुंडा आये थे। वह अपने माता-पिता एकलौता बेटा था। उसके चाचा ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जतायी है।
जागरण संवाददाता, बढ़नी। ढेबरुआ थाना के क्षेत्र ग्राम तालकुंडा में एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान तालकुंडा के टोला सधुआनगर निवासी जहान रज्जाक पुत्र लाले के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई रहते थे। वह मंगलवार को ही अपने घर तालकुंडा आये थे। वह अपने माता-पिता एकलौता बेटा था। उसके चाचा ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जतायी है।
जहान की इकलौती बहन ने बीते 12 अप्रैल अपने ही समुदाय के एक युवक से मां-बाप के मर्जी के विरुद्ध शादी कर ली। इस शादी से जहान खुश नहीं था। जहान मंगलवार को बहन को तलाश करते हुए मुंबई से अपने घर तालकुंडा आये थे। वह पूरे दिन अपनी बहन की तलाश करते रहे और दूसरे दिन बुधवार की सुबह गांव के एक पेड़ से लटका उनका शव देखा गया। ग्रामीण शव को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं।
जहान को शादी से लगा बड़ा झटका
उनका कहना है कि जहान को इस शादी से बड़ा झटका लगा है। वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे और खुद ही मर जाएंगे। इकलौते पुत्र होने के कारण लोग हत्या की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं। जहान की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के चाचा गुलाम अली ने थाने पर इसकी तहरीर देकर हत्या की आशंका जतायी है।
शोहरतगढ़ सीओ दरवेश कुमार के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। कुछ भी संदिग्ध मिलने पर जांचकर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।