Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Domariyaganj Lok Sabha Chunav Result 2024: डुमरियागंज लोकसभा में कांटे का रहा मुकाबला, जगदंबिका पाल ने मारी बाजी

2009 में कांग्रेस इसके बाद लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद बनकर हैट ट्रिक लगा चुके पाल का मुकाबला पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और संतकबीर नगर से दो बार सांसद रहे भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी से था। कुशल तिवारी इंडी की ओर से सपा के प्रत्याशी थे। बसपा ने नदीम मिर्जा को प्रत्याशी बनाकर मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण को रोकने का प्रयास किया था।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:20 PM (IST)
Hero Image
जीते के बाद समर्थकों के साथ सांसद जगदंबिका पाल। जागरण

 डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। Domariyaganj lok sabha chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में (25 मई, 2024) को डुमरियागंज लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ था। एक दिन के मुख्यमंत्री कहे जाने वाले जगदंबिका पाल (jagdambika pal) डुमरियागंज से पांचवीं बार मैदान में थे। उन्‍होंने चौथी बार डुमरियागंज से जीत दर्ज की है।

डुमर‍ियागंज लोकसभा सीट

जीते (भाजपा) जगदंब‍िका पाल (461186)

हारे (सपा) भीष्‍मशंकर त‍िवारी (417324)

अंतर (43862)

2009 में कांग्रेस, इसके बाद लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद बनकर हैट ट्रिक लगा चुके पाल का मुकाबला पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और संतकबीर नगर से दो बार सांसद रहे भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी (Bhism shankar urf Kushal tiwari) से था।

कुशल तिवारी इंडी गठबंधन की ओर से सपा के प्रत्याशी थे। बसपा ने नदीम मिर्जा (Nadeem Mirza) को प्रत्याशी बनाकर मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण को रोकने का प्रयास किया था।

इसे भी पढ़ें-बांसगांव लोकसभा में कमलेश पासवान को हरा पाएंगे सदल प्रसाद? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

डुमरियागंज को जानिए

नेपाल राष्ट्र से सीमा साझा करने वाली यह संसदीय सीट जनपद सिद्धार्थनगर को कवर करती है। भाजपा के जगदंबिका पाल यहां से वर्तमान सांसद हैं। तथागत बुद्ध का क्रीड़ास्थल कपिलवस्‍तु भी यहीं है। इस क्षेत्र का सिद्धार्थनगर 'काला नमक' चावल के लिए दुनिया भर में काफी मशहूर है। आयरन और जिंक से भरपूर इन चावलों का ज़िक्र संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि सम्बन्धी संस्था ने अपनी किताब 'स्पेसिअलिटी राइस ऑफ वर्ल्ड' में भी किया है।

डेमोग्राफी, विधानसभा और मुद्दे इस क्षेत्र में आज भी विकास की गति काफी धीमी है। औद्योगिक विकास पिछड़ा है। यह जनपद नीति आयोग द्वारा देश के 100 सर्वाधिक पिछड़े जनपदों में शीर्ष 10 में शामिल है। शिक्षा, स्वास्थ्य के मुहाने पर भी उदासी है। यहां की आबादी 25,59,297 लाख है। विकास यहाँ मुख्य चुनावी मुद्दा है। इस लोकसभा क्षेत्र में डुमरियागंज, शोहरतगढ़, कपिलवस्‍तु, बांसी, इटवा विधानसभा सीट शामिल है।

इसे भी पढ़ें-बस्‍ती में इस वजह से भाजपा प्रत्‍याशी हरीश को मिली मात, चमकी राम प्रसाद की चौधराहट

डुमरियागंज की खास बातें

डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र सिद्धार्थनगर जिले को कवर करता है। इस लोकसभा क्षेत्र में डुमरियागंज, शोहरतगढ़, कपिलवस्‍तु, बांसी, इटवा विधानसभाएं आती हैं। यहां से पहले सांसद केडी मालवीय रहे थे। वहीं वर्तमान सांसद यहां से भाजपा के जगदंबिका पाल हैं। 23 दिसम्‍बर 1988 को बस्‍ती से अलग कर सिद्धार्थनगर बनाया गया था।

जगदम्बिका पाल उत्‍तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम हैं। 1998 में वह तीन दिन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर डुमरियागंज से तीसरी बार सांसद चुने गए। बस्‍ती जिले में जन्‍मे जगदंबिका कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार थे, लेकिन मतभेदों के बाद वह कांग्रेस को छोड़कर 2014 में भाजपा के साथ जुड़ गए।

वह 1982 से 1993 तक लगातार दो बार विधान परिषद के सदस्‍य चुने गए और सरकार में मंत्री भी बने। वह तीन बार विधायक भी चुने गए। वह उत्‍तर प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री भी बने। वह विशेषाधिकार समिति, परामर्शदात्री समिति, सड़क परिवहन और राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्रालय, ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति के सदस्‍य रह चुके हैं। उन्होंने एमए और एलएलबी तक की शिक्षा हासिल की है। उनकी पत्नी का नाम स्नेह लता पाल है। उनका एक पुत्र और दो पुत्री हैं।