Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: सिद्धार्थनगर जेल में मिला गांजा, बंदी ने डिप्टी जेलर पर लगाया ऐसा आरोप; सुनकर सन्‍न रह गए अधिकारी

उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला कारागार में गांजा बेचे जाने का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान एक बंदी ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि डिप्टी जेलर उससे गांजा बेचवाते हैं। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। करीब 15-20 ग्राम गांजा और चार कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 26 Sep 2024 12:48 PM (IST)
Hero Image
जिला कारागार से गांजा बेचे का मामला सामने आया है। जागरण (सांकेतिक तस्‍वीर)

 जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिला कारागार से गांजा बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहां से दो स्थानों से करीब 20 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है। चार कैदियों के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने मामले की जांच बिठा दी है।

अपर जिलाधिकारी उमाशंकर को इसका जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह बुधवार की शाम को जिला कारागार का निरीक्षण करने गए थे।

निरीक्षण के दौरान एक पाक्सो अधिनियम के एक बंदी शोर करने लगा। उसने कहा कि उसे जिलाधिकारी से कुछ बात करनी है। उसे शोर मचाते देख कुछ बंदी रक्षक व डिप्टी जेलर उसे पकड़ने लगे। तब तक जिलाधिकारी की निगाह उस पर पड़ गई।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में मिले स्वाइन फ्लू के तीन मरीज, सभी स्वस्थ

उन्होंने डिप्टी जेलर से कहा कि उसे आने दिया जाए। जिलाधिकारी के पास आने पर उसने बताया कि इस जेल में डिप्टी जेलर उससे गांजा बेचवाते हैं। जिलाधिकारी ने प्रमाण मांगा तो वह एक माचिस की डिबिया में गांजा लेकर आ गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सिर्फ इतना गांजा कैसे बिक सकता है। उसने बताया कि जेल के अस्पताल के पास कुछ गांजा छिपाया भी गया है। जिलाधिकारी ने उसे दिखाने के लिए कहा तो उसने सभी अधिकारियों को ले जाकर गांजा दिखाया।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में एक अक्षर के गलत प्रयोग ने लगा दी ढाई करोड़ की चपत

उसने यह भी कहा कि यहां से चार कैदी मोबाइल पर बात करते हैं। यहां शराब की बोतलें खुलती हैं। निरीक्षण के दौरान चार कैदियों के पास से मोबाइल भी मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है। करीब 15-20 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें