Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पांव पखार ईश्वर को केवट ने उतारा पार

सोमवार की रात्रि में विधि-विधान से मां लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों का विसर्जन डोई नदी में हुआ। गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से निकलकर गड़ाकुल तिराहागोलघर भारत माता चौक से प्रेम गली होते.हुए डोईनदी पर पहुंची।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 17 Nov 2020 11:51 PM (IST)
Hero Image
पांव पखार ईश्वर को केवट ने उतारा पार

सिद्धार्थनगर : गंगा तट पर भगवान राम केवट से गंगा पार पहुंचाने का आग्रह करते हैं, लेकिन केवट बिना पांव पखारे उन्हें नाव पर बैठाने से मना कर देता है। इस पर लक्ष्मण क्रोधित होते हैं। परंतु बाद में वह प्रभु राम लक्ष्मण व सीता का पांव पखारने के बाद ही उन्हें नाव से गंगा पार पहुंचाता है।

सहिजवार में चल रही रामलीला में सोमवार रात्रि केवट संवाद, चित्रकूट निवास, सुमंत का अयोध्यागमन लीला का मंचन किया गया।

कलाकारों ने दिखाया कि प्रसंगानुसार वन में वटवृछ के दूध से जटा बनाते श्रीराम को देख मंत्री सुमंत रो पड़े। लक्ष्मण द्वारा महाराज दशरथ के प्रति क्रोध प्रकट करने पर श्रीराम उन्हें समझाते हैं। साथ ही सुमंत के आग्रह को माता सीता अपने तर्कों से काट निरुत्तर कर देती हैं। गंगा तट पहुंचने पर केवट श्रीराम को पैर पखारे बिना गंगा पार कराने से मना कर देता है। इस पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं। केवट विनम्रता से कहता है लक्ष्मण उन्हें तीर भले ही मार दें लेकिन बिना पाव पखारे तीनों को अपनी नौका पर नहीं बैठाएगा। केवट की प्रेम वाणी सुन श्रीराम लक्ष्मण व सीता की ओर देख हंस पड़ते हैं। केवट भी आज्ञा पाकर कठौत में गंगाजल ले आया। केवट द्वारा प्रभुराम, सीता व लक्ष्मण का पांव पखारते देख देवगण उसके भाग्य को सराहते हैं। देवी गंगा भी श्रीराम का चरणस्पर्श कर प्रसन्न हैं। प्रदीप चौधरी, राम औतार, रामजीत गिरि, रामदेव, मनीष, बालगोविद, अंकित, अर्जुन, राजकपूर, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विधि-विधान से विसर्जित हुई प्रतिमाएं

सोमवार की रात्रि में विधि-विधान से मां लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों का विसर्जन डोई नदी में हुआ। गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से निकलकर गड़ाकुल तिराहा,गोलघर, भारत माता चौक से प्रेम गली होते.हुए डोईनदी पर पहुंची। मंदिर पुजारी हरिपूजन पांडेय ने मूर्तियों की आरती उतार कर मंत्रोचार के बीच डोई नदी में विसर्जित कराया।संचालन हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने किया।इस दौरान उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, थानाध्यक्ष आरबी सिंह, चौकी इंचार्ज विक्रम अजित राय, राकेश कुमार, दीनानाथ अग्रहरि, भोला कसौधन, महेश गुप्ता, सोनू निगम, वीरेंद्र मोदनवाल, संतोष वर्मा, रिकू वर्मा आदि मौजूद रहे।