Move to Jagran APP

Siddharthnagar News: शादी का झांसा दे फरार हुआ प्रेमी, महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप

उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक महिला को शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा और फिर फरार हो गया। जिससे आहत होकर महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और जहरीला पदार्थ का खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 22 Jun 2024 01:51 PM (IST)
Hero Image
महिला के जहर खाने से हड़कंप मच गया। जागरण

 जागरण संवाददाता, खेसरहा। खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा बाजार में निवासी एक युवक महिला को शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा और फिर फरार हो गया। जिससे आहत होकर महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पीड़िता जोगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसका प्रेम प्रसंग बेलौहा बाजार निवासी सोनू के साथ था। दोनों विवाह के लिए न्यायालय भी पहुंचे थे। लेकिन दोनों विवाहित हैं इसलिए शादी नहीं हो सकी।

महिला ने बुधवार को जब शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। इससे पीड़िता उसके घर पहुंच गई। प्रेमी के परिवार के सदस्य भी उसे वहां से भगा दिए। लेकिन वह वहीं पर रुकी रही। गुरुवार रात को उसने वहीं जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। लोगों ने स्थिति बिगड़ते देखा तो पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें-बस्‍ती अपहरण कांड के 22 साल पुराने मामले में आया नया मोड़, राहुल ने कहा- मेरे किडनैपिंग में अमरमणि की कोई भूमिका नहीं

खेसरहा पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

महिला के बयान का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें वह आप बीती बता रही है। वह दो दिन पूर्व खेसरहा थाना पर फरियाद लेकर गई थी।

खेसरहा एसओ रवींद्र सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। महिला व प्रेमी दोनों विवाहित हैं। महिला जबरदस्ती युवक के घर में रहना चाहती थी। रात में महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें-परिषदीय के गुरुजी पर बढ़ेगा ऑनलाइन का बोझ, स्कूल रजिस्टर होंगे डिजिटल, टैबलेट पर चेहरा दिखा हाजिरी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।