Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Accident in Siddharthnagar: आधी रात को गाड़ी चलाते समय आई ऐसी झपकी, मां की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर

उत्‍तर-प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सड़क हादसे में मां की मौत हो गई वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे बेटा अपनी मां के साथ घर से शहर के खजुरिया रोड आ रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक को झपकी आ गयी। इससे कार एक दूसरे वाहन से टकरा गई।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 19 Jun 2024 11:51 AM (IST)
Hero Image
सिद्धार्थनगर सड़क हादसे में घायल युवक। जागरण

 जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर के पास वाहन दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में महिला के बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

महिला का नाम कनीज फातिमा पत्नी वशीर हैदर है। उनकी आयु 65 वर्ष थी। उनके पुत्र का नाम नफीस हैदर है। वह 45 वर्ष के हैं। वह डुमरियागंज थाने के हल्लौर के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें-नाराज होकर निकले युवक को चोर समझकर पकड़ा, जब तक बताई सच्‍चाई, लोगों ने कर दी धुनाई

रात करीब 12 बजे नफीस अपनी मां के साथ घर से शहर के खजुरिया रोड आ रहे थे। मधुकरपुर के पास वाहन चालक को झपकी आ गयी। इससे कार एक दूसरे वाहन से जा टकराई।

कनीज फातिमा व नफीस गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कनीज फातिमा को मृत घोषित कर दिया। नफीस हैदर का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें-यूपी में 23 को होगी झमाझम बारिश, 25 को मानसून की आस, फ‍िलहाल प्रदेशभर में लू को लेकर रेड अलर्ट