Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन जुलूस में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों के बीच विवाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान किसी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Thu, 27 Oct 2022 08:14 AM (IST)
Hero Image
मूर्ति विसर्जन जुलूस में चाकू से गोदकर युवक की हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सिद्धार्थनगर, जागरण संवाददाता। सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात लक्ष्मी पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राहुल पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। वह सदर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडिला का रहने वाला था। उसकी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह है मामला

बुधवार रात 11:00 बजे शहर की सभी लक्ष्मी प्रतिमाओं का जुलूस निकला जा रहा था। जुलूस कस्बे के मुख्य चौराहे से होते हुए बेलहिया चौराहे पर पहुंचा था कि इसी दौरान राहुल की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान किसी ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सदर तहसीलदार सिंह का कहना है हमलावर की तलाश जारी है वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।

मुख्यालय पर चाय की दुकान चलाता था राहुल

मृतक के स्वजन के मुताबिक राहुल जिला मुख्यालय के अशोक मार्ग पर चाय की दुकान चलाता था। दो भाइयों में वह बड़ा था। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक राहुल पर हमला पुलिस की मौजूदगी में हुई है। पुलिस विसर्जन जुलूस के साथ गश्त पर थी। घटना के बाद मौके पर 15 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंचा था। उसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया। चिकित्सालय में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें