Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इसके पीछे क्या पॉलिटिक्स? सपा पदाधिकारी ने किया भाजपा प्रत्याशी का स्वागत, एक-दूसरे के कान में करते रहे बात

UP Politics लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। पक्ष-विपक्ष के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी एक-दूसरे के क्रियाकलापों पर नजर लगाएं हैं। इसी दौरान 23 मार्च को सपा के पदाधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी का अपने गांव में समारोह आयोजित कर स्वागत कर दिया। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग कयास लगाने में जुट गए हैं।

By PRASHANT KUMAR SINGH Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 26 Mar 2024 10:07 AM (IST)
Hero Image
इसके पीछे क्या पॉलिटिक्स? सपा पदाधिकारी ने किया भाजपा प्रत्याशी का स्वागत, एक-दूसरे के कान में करते रहे बात

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। पक्ष-विपक्ष के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी एक-दूसरे के क्रियाकलापों पर नजर लगाएं हैं। इसी दौरान 23 मार्च को सपा के पदाधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी का अपने गांव में समारोह आयोजित कर स्वागत कर दिया। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

लोग कयास लगाने में जुट गए हैं।  उस्का बाजार के ग्राम पंचायत भिटिया में भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल का स्वागत समारोह हुआ था। इसका आयोजन ग्राम प्रधान सतीश चौधरी के आवास पर किया गया। यहां के ग्राम प्रधान व पिता दोनों ही सपा के पदाधिकारी हैं। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में सभी एक-दूसरे के कान में बात करते रहे।

इसके बाद जब सूचना सपा के जिला कार्यकारिणी के पास पहुंची तो 24 मार्च को हुई बैठक में इसपर चर्चा भी हुई। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बैठक में इस बिंदु पर चर्चा भी की गई थी। पदाधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। उन्होंने बताया है कि भाजपा प्रत्याशी उनके आवास पर पहुंच गए थे। औपचारिकता पूरी करने के लिए कुछ देर तक उनसे वार्ता की।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर