Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सिद्धार्थनगर मंदिर शुद्धिकरण का मामला गरमाया, विधायक बोलीं- इतना नीचे नहीं गिर सकती, सभी धर्मों का करती हूं सम्मान

नगर पंचायत बढ़नीचाफा के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो में वह डुमरियागंज की सपा विधायक सैयदा खातून पर प्रतिबंधित मांस खाने का आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि विधायक के मंदिर में जाने से मंदिर अशुद्ध हुआ है। आरोप पर सपा विधायक ने कहा कि मैं इतना नीचे नहीं गिर सकती हैं। सभी धर्मों का सम्मान करती हूं।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Tue, 28 Nov 2023 01:32 PM (IST)
Hero Image
सिद्धार्थनगर मंदिर शुद्धिकरण का मामला गरमाया (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, डुमरियागंज (सिद्धार्थ नगर)। नगर पंचायत बढ़नीचाफा के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो में वह डुमरियागंज की सपा विधायक सैयदा खातून पर प्रतिबंधित मांस खाने का आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि विधायक के मंदिर में जाने से मंदिर अशुद्ध हुआ है।

धर्मराज वर्मा के आरोप पर सपा विधायक ने कहा कि मैं इतना नीचे नहीं गिर सकती हैं। मैं क्षेत्र की विधायक हूं। सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। इस तरह का बयान निंदनीय है, मैं ऐसे लोगों से अपनी तुलना नहीं कर सकती।

भवानीगंज थानाक्षेत्र का बलुआ समय माता मंदिर चढ़ावे के विवाद के चलते प्रशासन की देखरेख में है। यहां शतचंडी महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। इसमें बीते दिनों डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून भी निमंत्रण पर पहुंचीं और उन्होंने यज्ञाचार्य तथा कथा व्यास से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

उन्होंने उपस्थित जनमानस को आश्वस्त किया कि मंदिर के विकास के लिए जो भी जरूरी होगा, करेंगी। इस कार्यक्रम के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नीचाफा का वीडियो प्रसारित होने लगा, जिसमें वह कह रहे हैं कि मंदिर को विधायक ने अशुद्ध किया है। इसके चलते उन्हें पंचगव्य इत्यादि से मंदिर परिसर का शुद्ध कराना पड़ा।

अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष भी विधायक का एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें में चप्पल पहनकर मंदिर में चढ़ती दिखी थीं। उधर, डुमरियागंज विधायक ने कहा कि वह हर किसी का सम्मान करती हैं। इसी से उन्होंने अपने क्षेत्र में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया है। आगे भी वह करती रहेंगी। ऐसे लोग सिर्फ बेतुका बयान देते रहते हैं।