Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Siddharthnagar News: धारदार हथियार से गला रेत कर किशोर की हत्या, नहर में फेंका मिला शव

इटवा के द्वारिका नगर विशुनपुर बैराडीह में 14 वर्षीय किशोर उमेश गौतम की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर स्थित नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 29 Aug 2024 03:30 PM (IST)
Hero Image
किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सांकेतिक तस्‍वीर

 जागरण संवाददाता, इटवा। इटवा थानांतर्गत नगर पंचायत के द्वारिका नगर विशुनपुर बैराडीह में एक 14 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव गांव के बाहर स्थित नहर में फेंक दिया। किशोर रात से गायब थे। गुरुवार की सुबह नहर में उसका शव देखा गया।

विशुनपुर निवासी सुरेश का बेटा उमेश गौतम रात में घर नहीं आया। करीब 11 बजे तक स्वजन ने उसकी खोजबीन की, जब वह नहीं मिला तो घर वाले सोचे कि कहीं रिश्तेदारी में चला गया होगा। सुबह हुई तो पिता ने फिर से खोजना शुरू किया। नहर के पास गए तो देखा कि उसके लड़के का शव दिखा।

आग की तरह खबर पर फैली तो भारी भीड़ जुट गई। गांव की महिलाएं भी पहुंच गई। किशोर चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह भी पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में हथियार लाइसेंस के लिए नया नियम, घर में होगी जगह तभी होगा वरासत

शव को बाहर निकाला गया। गला रेतने के साथ पेट पर भी दो-तीन प्रहार करने के निशान पाए गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

करीब 11.30 बजे एएसपी सिद्धार्थ भी घटना स्थल पर पहुंचे। किशोर के घर पर गए और फिर थाने पर आकर किशोर के पिता से पूछताछ करते हुए जरूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय पुलिस से आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में नकली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़, आठ जालसाज गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक किशोर की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। शव कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर