Move to Jagran APP

Siddharthnagar News: नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप, मचा हड़कंप

उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने नायब तहसीलदार पर ही अभद्रता का आरोप लगा दी। इससे हड़कंप मच गया। महिला ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि नायब तहसीलदार ने घर न गिराने की शर्त पर उसके साथ अभद्रता की। उसका आरोप पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 26 Jun 2024 01:22 PM (IST)
Hero Image
महिला के आरोप से जिले में हड़कंप मच गया है। (सांकेतिक तस्‍वीर )

 जागरण संवाददाता, बांसी। तहसील में तैनात नायब तहसीलदार बिन्द्रेश गुप्ता का एक महिला से अभद्रता करने का मामला संज्ञान में आया है। महिला ग्रामीणों के हुजूम के साथ तहसील में पहुंच इसकी शिकायत तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी से किया है। आरोप इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि दैनिक जागरण इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे मामले की पुष्टि नहीं करता है।

मिठवल कला निवासी पीड़िता अनिता पत्नी गोलू गिरी द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि नायब तहसीलदार मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मेरे घर पर आए और घर के अंदर घुस गए। हमसे पूछा कि तुम्हारे पति कहा हैं।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मानसून की जोरदार दस्‍तक, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत

हमने उनसे कहा कि वह बाजार से सामना लाने गए हैं। इतने में उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहा कि जो हम कहे वह बात हमारी मान लो नहीं तो तुम्हारा घर जो बंजर में बना है उसे हम बुलडोजर से गिरवा देंगे। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ अभद्रता व छेड़कानी भी किए। हमारे मान सम्मान को भारी आघात लगा है।

इसे भी पढ़ें-'कांग्रेस को जब अवसर मिला लोकतंत्र का गला घोंटा...', गोरखपुर में ऐसा क्‍यों बोल गए सीएम योगी

घटना के सम्बंध में एसडीएम कुणाल ने बताया कि हां शिकायत मिली है जांच कराई जा रही मामला सही हुआ तो सम्बंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपित नायब तहसीलदार बिन्द्रेश गुप्ता का कहना है कि सरकारी जमीन पर उक्त महिला सहित कई लोगों ने कब्जा कर रखा है। टीम के साथ मैं मौके पर पैमाइश कराने गया था। जिनका भी कब्जा मिला सभी से हटाने को कहा गया। उक्त आरोप लगा रही महिला ने पूरा मकान ही बना रखा है। मकान न गिरे इस लिए वह मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। हमारे साथ तीन चार लेखपाल गांव के भी लोग उस समय मौजूद थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।