Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Siddharthnagar Murder: घर के बरामदे में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की धारदार हथ‍ियार से मारकर हत्‍या कर दी गई है। घटना के बाद से ही मौके पर हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा कि वारादात के समय महिला घर में अकेली थी। हमले के वक्‍त वह जोर से चिल्‍लाई तो पड़ोसियों को जानकारी हुई।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 16 Jun 2024 10:32 AM (IST)
Hero Image
घटना के समय महिला घर में अकेली थी। जागरण

 जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना के कुर्थिया पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम कठमोरवा के टोला चौधरीडीह में घर के बरामदे में सो रही 65 वर्षीय महिला पर किसी ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। घटना शनिवार रात एक बजे की है।

महिला के पीठ पर पांच जगह गहरे जख्म हैं। महिला का नाम अनार कली पत्नी हरिलाल है। पति की मृत्यु आठ वर्ष पूर्व हो चुकी। बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता है तथा छोटा बेटा किसी रिश्तेदारी में गया था।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में हैवानियत की सभी हदें पार, दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, मचा हड़कंप

घर में अनारकली अकेली थी। जब उनपर हमला हुआ तो तेज से चिल्लाईं। आवाज सुनकर बगलगीर महेंद्र जब उनके पास पहुंचे तो हमलावर फरार हो चुके थे। उनका शरीर खून से लथपथ था।

इसे भी पढ़ें-आगरा में आसमान से बरस रही आग, कानपुर बना सबसे गर्म शहर, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

खेसरहा थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह रात में ही मौके पर पहुंचे और जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया। सुबह अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।