Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Siddharthnagar News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, एक घंटे की तलाश के बाद मिला शव

उत्‍तर-प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पोखरे में डूबने से युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस-गोताखोरों की मदद से पोखरे से बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रात में नित्य क्रिया के लिए घर के बगल स्थित पोखरे पर गया था। वहीं पैर फ‍िसल गया और वह पानी में डूब गया।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 06 Jul 2024 02:48 PM (IST)
Hero Image
युवक की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सांकेतिक तस्‍वीर।

 जागरण संवाददाता, बांसी। मिश्रौलिया थाने के चेतिया पुलिस चौकी स्थित ग्राम रेहरा में पोखरे में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। उसका शव शनिवार सुबह पुलिस व गोताखोरों की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक का नाम महेश कुमार है।

महेश शुक्रवार रात नौ बजे नित्य क्रिया के लिए घर के बगल स्थित पोखरे पर गए थे। पानी छूने के लिए वह तालाब के किनारे जैसे पहुंचे उनका पैर फिसल गया और और गहरे पानी में चले गए तथा डूब गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो स्वजन उन्हें खोजने तालाब की ओर गए। जहां उनका चप्पल तालाब के किनारे मिल गया।

इसे भी पढ़ें-प्रयागराज से मुंबई रूट की 59 ट्रेनें 10 दिन रहेंगी निरस्‍त, जानिए कब से कब तक

लोग रात में उन्हें पानी मे खोजने का काफी प्रयास किये पर सफलता नहीं मिली। सुबह पुलिस को सूचना होने पर वह गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। एक घंटे के प्रयास के बाद शव पानी के अंदर से खोज कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिश्रौलिया थाना अध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि स्वजन ने सुबह जब सूचना दी तो हम गिताखोरों के साथ मौके ओर गए और शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में जून का सूखा जुलाई ने किया दूर, पहले पांच दिन कितनी हुई बारिश, जानकर हो जाएंगे हैरान