Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बारात आने से कुछ घंटे पहले दूल्हे ने कर दी यह शर्मनाक हरकत, नहीं हो सके फेरे- हर किसी की शर्म से झुक गई नजरें

Sitapur News in Hindi बारात आने से कुछ घंटे पहले हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। बता दें कि कुछ दिन पहले तक सब ठीक चल रहा था। दूल्हा पक्ष की ओर से इस तरह की कोई डिमांड नहीं की गई थी। वहीं बारात आने से पहले ही इस तरह की डिमांड रखी गई कि मामला थाने पहुंच गया।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 13 Jul 2024 08:09 PM (IST)
Hero Image
पुलिस इस मामले में समझौता कराने का प्रयास कर रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सूत्र, कसमंडा (सीतापुर) : दहेज में कार न मिलने से लड़के वालों ने बारात लाने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष की ओर से बारातियों के स्वागत के लिए की गई व्यवस्था धरी की धरी रह गई। पुलिस कहा कहना है कि दोनों पक्षों से वार्ता करके समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कमलापुर थाना के गांव बहरीमऊ के दिग्विजय पाल ने बेटी की शादी प्रमोद पाल पुत्र रामखेलावन निवासी उदवतपुर थाना इटौंजा के साथ तय की थी। 12 जुलाई को बारात आनी थी।

उधर, दिन के दिन लड़के वालों ने दहेज में कार की मांग कर दी। कहा कि कार दोगे तभी बारात लेकर आएंगे। कार खरीदकर उसकी फोटो भेजो। लड़के पिता की बातें सुनकर दिग्विजय सदमें में आ अए। वह प्रार्थनापत्र लेकर कमलापुर थाना पहुंचे।

1000 लोगों के स्वागत की व्यवस्था की

बारात के स्वागत के लिए दिग्विजय ने शानदार व्यवस्था की थी। एक हजार लोगों के लिए नाश्ता भोजन की व्यवस्था थी। दिग्विजय ने तहरीर में बताया कि नाश्ता-भोजन के साथ ही टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन ,बेड सोफा आदि खरीद कर लाए थे।

उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को बरीक्षा की थी जिसमें 50 हजार की नगदी और सामान दिया था। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया है कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। समस्या का समाधान नहीं निकलेगा तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 26 बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था व्यक्ति, पुलिस को हुआ शक; पूछताछ करने पर पैरों तले खिसक गई जमीन