Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sitapur News: मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब के पैरों में बेहोश होकर गिरीं भाजपा नेता, की थी आत्महत्या करने की कोशिश

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब आज सीतापुर ज‍िले में जनता दर्शन के दौरान पीड़‍ितों की सुनवाई करने पहुंची थीं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता डुडेजा उनके चरणों में गिर पड़ीं और वह बेहोश हो गईं। घटना से कलेक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद कर्मियों ने उनके चेहरे पर पानी के छींटे मारे जिससे कुछ देर बाद उन्हें होश आ गया। ज‍िसके बाद मंडलायुक्त ने उनकी समस्या सुनी।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Tue, 19 Sep 2023 01:55 PM (IST)
Hero Image
Sitapur News: मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब के पैरों में बेहोश होकर गिरीं भाजपा नेता

सीतापुर, संसू। जनता दर्शन में मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब से शिकायत करने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता डुडेजा उनके चरणों में गिर पड़ीं और वह बेहोश हो गईं। घटना से कलेक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई।

आसपास मौजूद कर्मियों ने उनके चेहरे पर पानी के छींटे मारे, जिससे कुछ देर बाद उन्हें होश आ गया। मंडलायुक्त ने उनको अंदर बुलाकर समस्या सुनी और प्रकरण के निस्तारण को टीम को मौके पर भेजा है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी 22 जनवरी को रामलला को गर्भगृह में करेंगे स्‍थाप‍ित, आराध्य के सम्मुख श्रद्धावनत होगा संपूर्ण भारत

भाजपा नेता ने दो दिन पहले की थी आत्महत्या की कोशिश

ममता की लोहारबाग में दुकान है। उनका आरोप है कि कांग्रेस नेता राजा भार्गव ने कुछ दिन पहले उनकी दुकान तोड़वा दिया था। इसको लेकर उन्होंने दो-तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की भी कोशिश थी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी यह प्रकरण की शिकायत कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: UP Politics: गठबंधन में 3-2 के फार्मूले की ओर बढ़ रही सपा, धर्मेंद्र यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें