Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एक बाइक चार लोग सवार होकर लहरा रहे थे प्लास्टिक टॉय गन, ट्वाय गन, Reel देखकर पुल‍िस ने भेजा जेल; क‍िया चालान

22 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि वीडियो महमूदाबाद के नूरपुर मुहल्ले का है। इसे थाना रामपुरमथ़ुरा के नकरा त्रिपुरा गांव के अर्पित विश्वकर्मा व ललित कुमार ने अपने दो किशोर साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर बनाया था। पुलिस ने युवकों का मोटर अधिनियम की धारा के तहत चालान कर दिया।

By Durgesh Dwivedi Edited By: Vinay Saxena Updated: Sun, 23 Jun 2024 04:33 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, सीतापुर। जोश में होश खोना हमेशा ही महंगा पड़ता है। इसलिए आवेग में बहर कोई ऐसा काम न करें जिससे कानून का उल्लघंन हो रहा हो। 22 जून को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक ही बाइक पर सवार होकर दो युवक और दो किशोर ट्वॉय गन लहराकर रील बने रहे थे। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया है। वहीं, किशोरों को हिदायत देकर छोड़ दिया।

22 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि वीडियो महमूदाबाद के नूरपुर मुहल्ले का है। इसे थाना रामपुरमथ़ुरा के नकरा त्रिपुरा गांव के अर्पित विश्वकर्मा व ललित कुमार ने अपने दो किशोर साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर बनाया था। पुलिस ने युवकों का मोटर अधिनियम की धारा के तहत चालान कर दिया। वहीं, पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया।

क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ल ने बताया कि कार्रवाई एक उदाहरण बनेगी। युवकों की यह कार्य स्वयं के साथ ही दूसरों के लिए भी खतरनाक है। बता दें, इन दिनों पुलिस सोशल मीडिया पर बहुत ही बारीकी से नजर रख रही है। बकरीद के दिन बकरे के स्थान पर गाय का चित्र लगाकर वायरल किए वीडियो के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की थी। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें