Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मेरे बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है प्लीज मेरी चुनाव की ड्यूटी काट दीजिए', इतना सुनते ही सीडीओ ने कर दिया यह काम

हालांकि अधिकांश ऐसे भी थे जिनकी ड्यूटी कट नहीं सकी। अंतत वह मतदान कार्य के लिए चले गए। मैडम मेरे बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। हम पति पत्नी दोनों की मतदानकार्मिक के रूप में ड्यूटी लग गई है। प्लीज मेरी ड्यूटी काट दीजिए कमला सिंह ने सीडीओ निधि बंसल से की। सीडीओ ने कमला के पति चंद्र प्रकाश से पूछा आप तो ड्यूटी करेंगे।

By Vineet pandey Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 12 May 2024 09:18 PM (IST)
Hero Image
Election Duty : 'मेरे बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है प्लीज मेरी चुनाव की ड्यूटी काट दीजिए',

संसू, सीतापुर : मतदान कार्य में कुछ ऐसे भी मतदानकार्मिक लगे थे जिसकी कोई न कोई समस्या थी। किसी के पति-पत्नी दोनों ड्यूटी कर रहे थे। किसी के कोई शारीरिक समस्या थी। यह सब जब आरएमपी इंटर कालेज मैदान पहुंचे तो अपनी समस्या ड्यूटी कटवाने के लिए दौड़भाग करते देखे गए। ऐसे एक दो नहीं पचासों कर्मचारी रहे होंगे जिन्होंने ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन किया। अधिकारियों ने भी समस्या को समझते हुए राहत देदीी। सीडीओ निधि बंसल ने अधिकांश मतदानकार्मिकों की ड्यूटी काट दी।

हालांकि अधिकांश ऐसे भी थे जिनकी ड्यूटी कट नहीं सकी। अंतत: वह मतदान कार्य के लिए चले गए। मैडम मेरे बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। हम पति पत्नी दोनों की मतदानकार्मिक के रूप में ड्यूटी लग गई है। प्लीज मेरी ड्यूटी काट दीजिए कमला सिंह ने सीडीओ निधि बंसल से की। सीडीओ ने कमला के पति चंद्र प्रकाश से पूछा आप तो ड्यूटी करेंगे। चंद्र प्रकाश ने हामी भरते हुए कहा मैं ड्यूटी करूंगा कमला की काट दीजिए।

सीडीओ ने कहा एक प्रार्थनपत्र दे दीजिए ड्यूटी कट जाएगी। सीडीओ की बात सुनकर कमला को काफी सुकून मिला।महोली से आए सफाईकर्मी मुन्नू लाल के हाथों में ड्रिप लगी हुई थी। उन्होंने बताया वह शनिवार की रात घर में गिर गए थे। पैर में चोट लग गई है, पैरों में सूजन है। वह सेक्टर मजिस्ट्रेट से अपनी समस्या कह रहे थे।

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कहा सीडीओ मैडम ही ड्यूटी काट रही हैं आप उनको अपनी समस्या बताओ। कुछ देर बाद मुन्नू की भी ड्यूटी कट गई। रीता देवी सरोज की महोली में ड्यूटी लगी है। गोद में एक वर्ष का बच्चा था। उन्होंने बताया पहले जब आदेश आया था तभी प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन ड्यूटी नहीं कटी। वह अधिकारियों के चक्कर काट रही थीं। फिर उनको किसी ने बताया सीडीओ को पास जाकर अपनी समस्या रखिए। वह गोद में बच्चे को लेकर पेड़ की छांव में बैठकर सीडीओ का इंतजार करने लगीं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर