Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: 'अखिलेश के कारण नीतीश और ममता ने छोड़ा इंडी गठबंधन', राजभर ने साधा सपा मुखिया पर निशाना

UP Politics सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर सीतापुर पहुंचे। अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी आईएनडीआईए से बाहर हुए हैं। अन्य दल भी बाहर जाने की तैयारी में हैं। यह बातें भउवापुर में जनसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहीं।

By Badri vishal awasthi Edited By: Swati Singh Updated: Mon, 29 Jan 2024 09:00 AM (IST)
Hero Image
राजभर ने साधा सपा मुखिया पर निशाना

संसू, रामकोट (सीतापुर)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर सीतापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश को घेरा।

अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी आईएनडीआईए से बाहर हुए हैं। अन्य दल भी बाहर जाने की तैयारी में हैं। यह बातें भउवापुर में जनसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहीं।

अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं अखिलेश

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस-सपा में गठबंधन मुश्किल है। एनडीए की टक्कर में कोई नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर कहा कि भगवान राम मंदिर में विराजमान हुए हैं। यह 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। राम के प्रति आस्था की विजय हुई है।

मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात पर दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में कब तक शामिल होंगे, इस सवाल पर ओम प्रकाश राजभर बोले कि जल्द ही विस्तार होगा। उधर, सभा के मंच पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व अन्य नेता बैठे थे। अचानक पीछे लोगों की संख्या बढ़ने पर मंच का आधा हिस्सा ढह गया। लोग नीचे गिर गए। पूर्व मंत्री व अतिथि गण भी बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें: UP News: जनसभा के दौरान टूटा राजभर का मंच, बाल-बाल बचे, मंत्री कब बनेंगे… के सवाल पर दिया ये जवाब

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर