Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bulldozer Punishment: '24 घंटे में कब्जा नहीं हटा तो चलेगा बुलडोजर', लाउडस्पीकर में बोले अफसर, सुनते रहे सभी

दैनिक जागरण ने 11 अगस्त के सीतापुर अंक में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा अनदेखी कर रहा प्रशासन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद डीएम ने एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और 24 घंटे में कब्जा नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी। टीम ने लाउडस्पीन में यह बात कही।

By Badri vishal awasthi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 14 Aug 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
महमूदाबाद में शत्रु संपत्ति की जमीन पर काबिज लोगों को चेतावनी देती टीम : जागरण

जागरण संवाददाता, महमूदाबाद (सीतापुर)। बरदहिया बाजार की शत्रु संपत्ति की बेशकीमती जमीन पर करीब 100 से अधिक लोग कब्जा किए हैं। यह लोग अवैध तरीके से टिन शेड, झोपड़ियां डालकर जमीन पर काबिज हैं। इनमें कुछ लोग बाहरी भी हैं, जिनका सत्यापन तक नहीं कराया गया था। प्रशासन भी इस कब्जे की अनदेखी कर रहा था।

दैनिक जागरण ने 11 अगस्त के अंक में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा, अनदेखी कर रहा प्रशासन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने एसडीएम महमूदाबाद को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

बुलडोजर चलाने की चेतावनी

मंगलवार को राजस्व, नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। 24 घंटे में कब्जा नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है। इस दौरान पुलिस ने काबिज लोगों की नागरिकता का भी सत्यापन किया है। इनमें कोई बांग्लादेशी अथवा रोहिंग्या नहीं पाया गया।

नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी, कानूनगो मो. इमरान, लेखपाल ललित सिंह, सुशील गौड़, एसआइ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शिवम सिंह नगर पालिका की टीम के साथ पहुंचे। टीम को बरदहिया बाजार में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण मिला। कानूनगो मो. इमरान ने लाउडस्पीकर से मुनादी कर 24 घंटे में कब्जा हटाने की चेतावनी दी।

रामकुंड चौराहे के निकट बरदहिया बाजार में अवैध तरीके से दुकानें व झुग्गी-झोपड़ी डालकर कब्जा करने की शिकायत मिली थी। नायब तहसीलदार की नेतृत्व में राजस्व, नगर पालिका व पुलिस की टीम मौके पर भेजी थी। शाहजानी वार्ड स्थित गाटा संख्या 176 पर अवैध कब्जा पाया गया है। कब्जा धारकों को कब्जा हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। कब्जा न हटाने पर प्रशासन हटवाएगा। - शिखा शुक्ला, उप जिलाधिकारी।

ये भी पढ़ें - 

भारत के सबसे तेजी से उभरते 100 शहरों में की लिस्ट में यूपी के चार, पर्यटक भी हो रहें आकर्षित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर