Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सीतापुर में अव्यवस्थाओं का 'जंक्शन'

साफ-सफाई की व्यवस्था पर भारी दिखी अव्यवस्था

By JagranEdited By: Updated: Sat, 08 Jun 2019 06:28 AM (IST)
Hero Image
सीतापुर में अव्यवस्थाओं का 'जंक्शन'

सीतापुर : रेलवे भले ही यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने का दावा करता हो, लेकिन सीतापुर जंक्शन स्टेशन की तस्वीर आज भी बदल नहीं सकी। स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी और यात्रियों के बीच बेसहारा पशुओं का झुंड परेशानी का सबब बना हुआ है। दैनिक जागरण की रियलिटी चेक में हकीकत सामने आई है। टीम स्टेशन पहुंचती है। बाहर पेड़ की छाया के नीचे कुछ यात्री पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इन यात्रियों के बीच बेसहारा पशुओं का झुंड खड़ा था। कई यात्रियों ने पशुओं को भगाने की कोशिश की तो वह हमलावर होते दिखे। ये देखकर यात्रियों ने वहां से भागकर जान बचाई। ये हालत तब है, जब हाल में ही सांड के हमले में कई लोगों की जान तक जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी स्टेशन अधीक्षक से लेकर अन्य जिम्मेदार सबक लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में अगर पशुओं के हमले से कोई जान चली जाए तो जिम्मेदार कौन होगा। हम यहां का नजारा कैमरे में कैद करने कर आगे बढ़ते हैं तो इंट्री गेट पर ही दीवार पर लिखा था कि यहां पर पान, पुड़िया खाकर थूकना मना है, पकड़े जाने पर 500 रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा, लेकिन हैरानी की बात है कि, उसी के ऊपर पान की पीके पड़ीं थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। गेट पार कर अंदर परिसर में पहुंचे तो बने प्रतीक्षालय में यात्रियों के बीच सांड घूम रहा था। यात्रियों को मारने की कोशिश कर रहा था और यात्री डर की वजह से इधर-उधर भाग रहे थे, पास में ही आपकी सेवा में तत्पर रहने का बोर्ड लगाकर बैठे जीआरपी के जिम्मेदार मोबाइल में व्यस्त थे। किसी ने भी बेसहारा पशु को परिसर से निकालने की कोशिश की। कुछ आगे बढ़ने पर यात्री फर्श पर लेटे थे और सीटें धूप में रखी हुई थी। यात्रियों के बीच में कुत्ते लेटे थे। परिसर में जगह-जगह गंदगी थी। साफ-सफाई की व्यवस्था स्टेशन पर हावी अव्यवस्थाओं के बीच दम तोड़ रही थी, लेकिन हैरानी की बात है कि स्टेशन के जिम्मेदार ये मानने को कतई तैयार ही नही हैं। कांट्रक्शन का काम चल रहा, गंदगी तो होगी ही। आप बताइए जहां, गंदगी हो साफ करा दी जाएगी। पशुओं का क्या किया जा सकता है। चारों ओर से आने का रास्ता है।

एके शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक जंक्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें