Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sitapur Lok Sabha Chunav Result 2024: 35 साल बाद कांग्रेस ने की वापसी, राकेश बने सांसद

UP News कांग्रेस के राकेश राठौर ने भाजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा को 89641 मतों से हरा दिया। राकेश को 531138 और राजेश को 441497 मत मिले। इससे पहले 1989 में राजेन्द्र कुमारी बाजपेई सीतापुर संसदीय क्षेत्र की बतौर कांग्रेस उम्मीदवार सांसद चुनी गई थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार महेन्द्र सिंह यादव को सिर्फ 99364 मत ही मिले। छोटे

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 03 Jun 2024 11:35 PM (IST)
Hero Image
सीतापुर सीट पर भाजपा के राजेश वर्मा, बसपा के महेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस के राकेश राठौर मैदान में हैं।

ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। 35 वर्ष बाद कांग्रेस ने सीतापुर संसदीय सीट पर वापसी कर ली। कांग्रेस के राकेश राठौर ने भाजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा को 89,641 मतों से हरा दिया। राकेश को 5,31,138 और राजेश को 4,41,497 मत मिले।

इससे पहले 1989 में राजेन्द्र कुमारी बाजपेई सीतापुर संसदीय क्षेत्र की बतौर कांग्रेस उम्मीदवार सांसद चुनी गई थीं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार महेन्द्र सिंह यादव को सिर्फ 99,364 मत ही मिले। छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशी दस हजार का आंकड़ा नहीं पार कर पाए। कांग्रेस का शुरुआती चुनाव पिछले कई चुनावों की तरह ही रहा। तमाम झंझावातों के बीच नकुल दुबे का टिकट काटकर राकेश राठौर को प्रत्याशी बनाया गया। उन्होंने खामोशी के साथ चुनाव प्रचार किया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रयासों को बहुत गंभीरता से नहीं लिया। सत्ताधारी दल के नेता और कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकारी की योजनाओं का गुणगान करके जीत का ताना-बाना बुनने में लगे रहे। समय के साथ कांग्रेस व सहयोगी समाजवादी पार्टी की मतदाताओं में पैठ उभरकर सामने आने लगी। भाजपा को भी इसका आभास हो गया। कांग्रेस को लेकर भाजपा नेता हमलावर हुए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मतदाता बदलाव का मन बना चुके थे। इसका नतीजा कांग्रेस की जीत की तौर पर दिखा।

सीतापुर, उत्तर प्रदेश का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। (UP Lok Sabha Chunav Result 2024) यह जिला नैमिषारण्य तीर्थ के कारण प्रसिद्ध है। प्रारंभिक मुस्लिम काल के लक्षण यहां केवल भग्न हिंदू मंदिरों और मूर्तियों के रूप में ही उपलब्ध हैं। पत्थर शिवाला, किला महमुदाबाद, चक्र तीर्थ नमिश, विकास भवन यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहां एक काफी प्रसिद्ध नेत्र अस्पताल भी है। दिल्ली से सीतापुर की दूरी 567.9 किलोमीटर है और लखनऊ से 91.6 किलोमीटर है।

2019 लोकसभा चुनाव का जनादेश

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजेश वर्मा ने जीत दर्ज की थी। राजेश वर्मा को 514528 वोट म‍िले थे, जबक‍ि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के नकुल दुबे को 413695 वोट म‍िले थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें