Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sitapur News : कर दी सारी हदें पार, दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला का सिर मुंडवाया

पत्नी ने जब मना किया तो वह मारपीट करने लगा। इसके बदा भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी का सिर मुड़वा दिया। इसके बाद उसके गुप्तांग में मिर्च पाउडर भर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पति व उसके दो अन्य परिवारजन पर दहेज उत्पीड़न मारपीट जान से मारने की धमकी देने व छेड़छाड़ क मुकदमा लिखा गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

By Durgesh Dwivedi Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 19 May 2024 10:10 PM (IST)
Hero Image
Sitapur News : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला का सिर मुड़वाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संसू, जागरण, महमूदाबाद (सीतापुर): दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद उसने पत्नी का सिर मुड़वा दिया और गुप्तांग में मिर्च पाउडर भर दिया। पुलिस ने पति व उसके दो अन्य परिवारजन पर मुकदमा लिखा है।

सदरपुर इलाके के एक गांव की महिला का कहना है उसकी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवारजन ने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था, लेकिन पति और उसके घर वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार को पति गुस्से में घर आया और गालियां देने लगा।

पत्नी ने जब मना किया तो वह मारपीट करने लगा। इसके बदा भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी का सिर मुड़वा दिया। इसके बाद उसके गुप्तांग में मिर्च पाउडर भर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पति व उसके दो अन्य परिवारजन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व छेड़छाड़ क मुकदमा लिखा गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें