Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: जनसभा के दौरान टूटा राजभर का मंच, बाल-बाल बचे, मंत्री कब बनेंगे… के सवाल पर दिया ये जवाब

UP News- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के भउवापुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर जनसभा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं पर निशाना साधा। वहीं एक अनहोनी से बच गई। दरअसल जिस मंच पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व अन्य नेता बैठे हुए थे वह मंच ही टूट गया।

By Badri vishal awasthi Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 29 Jan 2024 12:02 AM (IST)
Hero Image
UP News: जनसभा के दौरान टूटा राजभर का मंच।

संवाद सूत्र, सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के भउवापुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर जनसभा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं पर निशाना साधा। वहीं, एक अनहोनी से बच गई। 

दरअसल, जिस मंच पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व अन्य नेता बैठे हुए थे, वह मंच ही टूट गया। हालांकि, मंच पूरी तरह नहीं टूटा, केवल पिछल हिस्सा ही ढहा, जिस पर खड़े लोग भी नीचे गिर गए। पूर्व मंत्री व अतिथि गण भी बाल-बाल बच गए।

सीतापुर पुलिस ने बताया कि ड्यूटी में उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा मंच के पीछे गिरे लोगों की चेकिंग कराई गई। सभी व्यक्ति सुरक्षित है। कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो चुका है।

— ANI (@ANI) January 28, 2024

अखिलेश पर साधा निशाना

जनसभा में पूर्व मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी आईएनडीआईए से बाहर हुए हैं। अन्य दल भी बाहर जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस-सपा में गठबंधन मुश्किल है। एनडीए की टक्कर में कोई नहीं है। 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर कहा कि भगवान राम मंदिर में विराजमान हुए हैं। यह 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। राम के प्रति आस्था की विजय हुई है। कांग्रेस जो नहीं कर पाई वह एनडीए पूरा कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में कब तक शामिल होंगे, इस सवाल पर बोले कि जल्द ही विस्तार होगा। बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम के सवाल पर बोले, यह तो होना ही था। हमने इसके संकेत पहले ही दे दिए थे, क्योंकि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar News : स्वामी रामभद्राचार्य ने नीतीश कुमार को बताया पलटूराम, कहा- रावण का भाई विभीषण श्रीराम…

यह भी पढ़ें: UP DGP : उत्तर प्रदेश का अगला डीजीपी कौन? IPS आनंद कुमार और प्रशांत कुमार के अलावा ये चेहरे दौड़ में शामिल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर