Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News : एक तरफ बज रही थी शहनाई, दूसरी तरफ फंदे से लटका था भाई- घर में मचा कोहराम

UP News in Hindi परिवारजन दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। छोटू को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष सदरपुर राकेश सिंह ने बताया कि परिवारजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घर में कोहराम मच गया है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 13 Jul 2024 04:38 PM (IST)
Hero Image
हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

संसू, महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर के गांव महिमापुर में शुक्रवार रात खुशी का माहौल था। पुत्तीलाल के बेटी की शादी की रश्में धूम-धाम से चल रही थीं। द्वाराचार का समय था। बाराती बैंड की धुन पर नाचते गाते आयोजन स्थल की ओर से बढ़ रहे थे। इसी बीच रात करीब 10 बजे पुत्ती लाल के बेटे का शव कमरे में लटका मिला।

परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बैंड की धुन की जगह चीख पुकार गूंजने लगा। परिवारजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अवसाद ग्रस्त था।

घर में चल रहा था जश्न का माहौल

पुत्तीलाल के घर में जश्न का माहौल था। बेटी की शादी के लिए बारात आ चुकी थी। जनवासे में नाश्ता पानी हो चुका था। पनवारी पहुंच चुकी थी। महिमापुर गांव बैंडबाजा और ढाेल-नगाड़ों की थाप से गूंज रहा था। बाराती डांस करते हुए पांडाल की ओर बढ़ रहे थे। इस जश्न से पुत्तीलाल का 20 वर्षीय बेटा छोटू गायब था। इसी बीच जानकारी मिली कि छोटू घर के एक कमरे में कुंडे से लटका है।

परिवारजन दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। छोटू को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष सदरपुर राकेश सिंह ने बताया कि परिवारजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। ऐसे में विधिक कार्रवाई करते हुए शव परिवारजन को सिपुर्द कर दिया गया। परिवारजन ने अंतिम संस्कार भी कर दिया।

हंसी मजाक की जगह सिसकियां

छोटू की मौत के बाद भी परिवारजन ने शादी की रश्मों को जारी रखने का निर्णय लिया। ऐसे में रश्में तो पूरी हो गईं, लेकिन हंसी मजाक की जगह सिसकियां गूंज रही थीं। हर कोई खामोश था। युवती की आंखों में आंसू छलक रहे थे। गमगीन माहौल में रात गुजरी। शनिवार सुबह बारात बिदा होने के बाद परिवारजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें : Bulldozer Action: यूपी के इस जिले में गरजा महाबली तो मच गई खलबली, इस खास प्रोजेक्ट के लिए खाली कराई जमीन