Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रेमिका से मिलने पर लगाई रोक, तो आगबबूला होकर पति ने पत्नी पर डंडे से किया ताबड़तोड़ वार; मौत

सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के गांवतेंदुवा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरी महिला से मिलने से रोकने पर डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना बीती गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका के मायके पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करेगी।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Fri, 20 Sep 2024 06:59 PM (IST)
Hero Image
पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद एकत्र भीड़

संवाद सूत्र, सीतापुर। मानपुर के गांवतेंदुवा गांव में गुरुवार देर रात दूसरी महिला से मिलने से रोकने से नाराज पति ने पत्नी को दौड़ा-दाैड़ाकर डंडे से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष दिलीप चौबे ने तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखने की बात कही है।

तेंदुवा गांव के रामपाल कश्यम का विवाह सात वर्ष पहले रामपुरकला के दोघरा की शांती से हुआ था। उससे एक चार वर्ष का बेटा भी है। बावजूद इसके रामपाल गांव की एक महिला के संपर्क में रहता था। इसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार शाम को एक बार फिर दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

अन्य महिला से मिलने को मना करने पर पत्नी पर हमला

शांती ने रामपाल को अन्य महिला से मुलाकातें बंद करने को कहा। इस पर रामपाल आगबबूला हो गया। डंडा उठाकर उसने शांती पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। शांती घर से भागी तो रामपाल ने दौड़ा लिया और डंडों से प्रहार करता रहा। खून से लथपथ शांती गिर गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिलीप चौबे घटना स्थल पर पहुंचे और रामपाल को हिरासत में ले लिया।

इलाज होता तो बच सकती थी जान

घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा यह भी है कि शांती काफी देर तक मरणासन्न अवस्था में पड़ी रही। अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शांती की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- अल्टीमेटम का नहीं हुआ असर तो पहुंच गया बुलडोजर, देखते ही घबरा गए लोग; फिर बोले- बस एक घंटे का समय दीजिए

महिला को मेला दिखाने ले गया था रामपाल 

चर्चा है रामपाल का गांव की एक महिला के साथ संबंध थे। बुधवार को रामपाल महिला को मेला दिखाने ले गया था। इसकी जानकारी शांती हो गई थी। वह इसका विरोध कर रही थी। रामपाल उसके विरोध को बर्दाश्त नहीं कर पाया।

महिला की डंडों से पीटकर हत्या की गई है। पति रामपाल को हिरासत में ले लिया गया है। मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।

-दिलीप चौबे, थानाध्यक्ष, मानपुर।