Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sitapur News: पुलिस से बचने के ल‍िए भागा युवक सूखे कुएं में ग‍िरा, जहरीली गैस से दम घुटा तो हुई मौत

यूपी के सीतापुर में एक पुलिस से बचने के लिए भागा और भागते-भागते कुएं में गिर गया। कहा जा रहा है क‍ि कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। दीपू के चाचा सुरेंद्र सिंह ने आरोपित पुलिस कर्मियों व दौड़ाने वाले युवकों पर केस दर्ज करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कर्मी परिवारजन को मनाने में जुटे थे।

By Badri vishal awasthi Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 25 Sep 2024 10:30 AM (IST)
Hero Image
युवक की कुएं में ग‍िरकर हुई मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, सीतापुर। पिसावां थाने के एक गांव में पुलिस से बचने के लिए भाग रहा युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस होने की बात कही जा रही है।

पिसावां के सतनापुर निवासी दीपू पुत्र चंद्र प्रकाश के खिलाफ गांव के कुछ लोगों ने कुतुबनगर पुलिस चौकी पर प्रार्थनापत्र दिया था कि उसने गाली-गलौज किया है। चाैकी के पुलिस कर्मी दोपहर को गांव गए तो दीपू मिला नहीं। इसके बाद पुलिस फिर तीन बजे गांव पहुंची। वहां दीपू पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगा। यह देखकर पुलिस कर्मियों व शिकायत करने वाले तीन युवकों ने दीपू का पीछा किया।

कुएं में ग‍िरकर दीपू की मौत

पुलिस से बचने के लिए भागते समय दीपू गांव में कुएं में गिर गया, जिससे मौत हो गई। कुएं में पानी तो नहीं था, लेकिन जहरीली गैस से दम घुटने से दीपू की मौत होने की बात कही जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह गांव पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। लेकिन जवानों ने गैस होने की बात कहकर कुएं में घुसने से मना कर दिया। रात नौ बजे जेसीबी से रस्सा के सहारे शव बाहर निकाला गया।

पुल‍िसकर्मि‍यों पर केस दर्ज करने की मांग

दीपू के चाचा सुरेंद्र सिंह ने आरोपित पुलिस कर्मियों व दौड़ाने वाले युवकों पर केस दर्ज करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कर्मी परिवारजन को मनाने में जुटे थे। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें