Move to Jagran APP

जीवन के लिए जरूरी हैं पेड़-पौधे, समझें पर्यावरण क ा महत्व

पेड़-पौधों का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक हम और आप इसे नहीं समझेंगे तब तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नहीं होगा।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 31 May 2018 08:15 PM (IST)
Hero Image
जीवन के लिए जरूरी हैं पेड़-पौधे, समझें पर्यावरण क ा महत्व

कॉमन इंट्रो..

पेड़-पौधों का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक हम और आप इसे नहीं समझेंगे तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नहीं होगा। एक व्यक्ति चौबीस घंटे में औसतन 550 लीटर आक्सीजन का उपयोग करता है। जबकि एक पेड़ इतने ही समय में 55 से 60 लीटर आक्सीजन उत्सर्जित करता है। इस तरह से प्रत्येक व्यक्ति को इस धरा पर जीवित रहने के लिए उसके हिस्से की आक्सीजन आपूर्ति के लिए दस पेड़ चाहिए इसलिए पर्यावरण संरक्षण को समझ कर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।

.....................

जिले में हरित क्षेत्रफल : 380908 हेक्टेयर

पांच साल में हुए पौधेरापण..

वर्ष 2013-14 में 50 लाख

वर्ष 2014-15 में 56 लाख

वर्ष 2015-16 में 40 लाख

वर्ष 2016-17 में 51 लाख

वर्ष 2017-18 में करीब दस लाख

.........................

चित्र.24.. ¨जदगी के हर मोड़ पर वृक्ष की होती है अहम भूमिका

इंसान हो या पशु-पक्षी हर किसी को आक्सीजन की जरूरत होती है। बिना आक्सीजन के व्यक्ति एक क्षण भी नहीं जीवित रह सकता है इसलिए आक्सीजन बनाने के लिए पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसकी महत्ता को हर किसी को समझना होगा। जब तक हर व्यक्ति के अंदर पेड़-पौधों का आदर नहीं होगा तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता जाएगा और इंसान के लिए खतरे की घंटी तेज होती जाएगी।

¨जदगी के हर मोड़ पर पौधों की जरूरत पड़ती है। चाहे वह हवा की हो, पानी की हो, छाया की हो या फिर उसके फल व लकड़ी की बात हो। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो अगर आप एक आम का पौधा लगाते हैं तो उसका फल आप के साथ आपके परिवार के लोग खाते हैं लेकिन उससे छाया कई इंसान और पशु लेते हैं। कई पक्षियों का आशियाना भी उसी पेड़ पर होता है। आज जो प्रदूषण बढ़ रहा है अगर पर्याप्त संख्या में पौधे लगें तो इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

- धर्मेंद्र ¨सह, पर्यावरण प्रेमी एवं ग्राम प्रधान गोठानी।

-------------------------------------------

चित्र.19 से 23.पौधरोपण व पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प अपने हिस्से का आक्सीजन बनाने के लिए पौधों का संरक्षण करूंगा। नए पौधों का रोपण करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करने पर भी जोर होगा।

-आलोक ¨सह, राब‌र्ट्सगंज। पौधों को लगाना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है उसका संरक्षण। जब पेड़-पौधे होंगे तभी स्वच्छ हवा मिलेगी। मैं पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लेता हूं।

-अशोक ¨सह, कंहारी। इस बार पर्यावरण दिवस के मौके पर मैं अपने पूरे परिवार के साथ पौधरोपण करूंगा। साथ ही उन्हें बचाने का भी संकल्प लिया जाएगा।

-सुशील गिरी,बहेरा। पौधे व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। इससे एक तो फल खाने को मिलता है और दूसरी बात यह कि इससे स्वच्छ हवा भी मिलती है। मैं अपने परिवार में हर किसी को पौधा लगाने के लिए कहता हूं।

-बाबूलाल मौर्या, मानपुर। व्यक्ति चाहे शहर में रहता हो या गांव में। पौधा लगाना हर व्यक्ति को चाहिए। साथ ही इसके संरक्षण की दिशा में भी काम करना चाहिए। मैं इस बार ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करूंगा।

- शंभू नारायण ¨सह, राब‌र्ट्सगंज।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।