Move to Jagran APP

Sonbhadra: रेलवे स्टेशन पर संजोई जाएंगी स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियां, प्रदर्शनी में साझा की जाएंगी स्मृतियां

Sonbhadra News स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर अपने वीरों की कहानी कही जाएगी। चयनित सभी स्टेशनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। प्रदर्शनी को भव्य रूप देने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों व उनके स्वजन से अपनी स्मृतियां साझा करने की अपील की है। बताया कि प्रदर्शनी में रेल यात्रियों के अलावा रेलकर्मी व उनके स्वजन समेत आम लोग भागीदार बन सकते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Fri, 11 Aug 2023 03:22 PM (IST)
Hero Image
रेलवे स्टेशन पर संजोई जाएंगी स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियां, प्रदर्शनी में साझा की जाएंगी स्मृतियां
सोनभद्र, जागरण संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर आजादी की लड़ाई से जुड़ी स्मृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 14 अगस्त को पूरे देश में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर याद किया जाता है। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के चयनित रेलवे स्टेशनों सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, एटा, मैनपुरी, टूंडला, फिरोजाबाद, हाथरस व अलीगढ़, पर 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

चयनित सभी स्टेशनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। प्रदर्शनी को भव्य रूप देने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों व उनके स्वजन से अपनी स्मृतियां साझा करने की अपील की है। बताया कि प्रदर्शनी में रेल यात्रियों के अलावा रेलकर्मी व उनके स्वजन समेत आम लोग भागीदार बन सकते हैं। प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए रेलवे व संबंधित जिले के गणमान्य जनों को आमंत्रित किया जाएगा।

चयनित रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश के कुछ खआस रेलवे स्टेशन हैं जिनका चयन इसके लिए किया गया है। इसमें सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, एटा, मैनपुरी, टूंडला, फिरोजाबाद, हाथरस व अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन शामिल हैं। 

अधिकारी ने कही ये बात

रेलवे बोर्ड से आदेश आ चुका है। एक-दो दिनों में तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान चयनित स्टेशनों पर स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित स्मृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जानी है। - अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।