Move to Jagran APP

Sonbhadra News: सोन नदी से मिलने वाले उधुआ नाला में बनी सड़क हो गई खतरनाक, संकट में राहगीर

विकासखंड चोपन के आदिवासी बाहुल्य रेणुका पार क्षेत्र में कई कार्य ऐसे कराए गए हैं जिन पर सरकारी धन की फिजूलखर्ची की गई है। विकास योजनाएं भयावह स्थिति में हैं। इन्हीं में ग्राम पंचायत गोठानी टोला के चरकीगुड़ी टोला जाने वाला मार्ग भी शामिल है। इस मार्ग को एक बड़े नाले में ही बना दिया गया है। पानी भरने से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।

By julfequar haider khanEdited By: Shivam YadavUpdated: Sun, 27 Aug 2023 01:06 AM (IST)
Hero Image
चोपन ब्लाक के गोठानी ग्राम पंचायत के चरकीगुड़ी टोला में नाले में बनी सड़क से आते-जाते राहगीर।
सोनभद्र, जागरण टीम: विकासखंड चोपन के आदिवासी बाहुल्य रेणुका पार क्षेत्र में कई कार्य ऐसे कराए गए हैं, जिन पर सरकारी धन की फिजूलखर्ची की गई है। विकास योजनाएं भयावह स्थिति में हैं। इन्हीं में ग्राम पंचायत गोठानी टोला के चरकीगुड़ी टोला जाने वाला मार्ग भी शामिल है। इस मार्ग को एक बड़े नाले में ही बना दिया गया है। पानी भरने से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। ग्राम पंचायत गोठानी के टोला चरकीगुड़ी में लगभग पचास घरों की आबादी निवास करती हैं। अगोरी किला के पास सोन नदी में मिलने वाला उधुआ नाला काफी खतरनाक माना जाता है।

बारिश के दौरान इसके जल स्तर में अचानक 10 फीट तक की वृद्धि हो जाती है, जिसके कारण इस मार्ग पर चलना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है। सबसे भयावह स्थिति रात के समय में होती है। दो बड़े पठारों के बीच होने के कारण बरसात के दिनों में इस नाले का वेग काफी तेज हो जाता है।

बरसात के दिनों में खतरनाक हो जाता है नाला

नाले पर कई चेक डैम एवं बंधी होने के बावजूद बरसात के दिनों में यह खतरनाक हो जाता है। इस मार्ग का लगभग 300 मीटर हिस्सा उधुआ नाले में बना दिया गया है। इस मार्ग से वर्तमान में एंबुलेंस सेवा ठप है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रहा है।

ग्राम प्रधान गोठानी धर्मू खरवार ने बताया कि चरकीगुड़ी ग्राम पंचायत गोठानी का एक टोला है, जहां आने जाने के लिए मात्र यही एक पक्की सड़क है। इस टोले के निवासियों को बाजार जाने के लिए नाले में बने मार्ग से जाना पड़ता है। बरसात में नाले से तेजी में पानी बहता है। प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।