Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रेनों की गति बढ़ाएं जाने पर तेजी से कार्य जारी

चोपन-चुनार एकल रेलखंड पर ट्रेनों के समय पालन तथा स्पीड बढ़ाए जाने की जानकारी रेलवे महाप्रबंधक ने सांसद को पत्र भेजकर उपलब्ध कराई हैं। मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी ने विभिन्न कार्यों की प्रगति व अद्यतन स्थिति का विवरण राज्य सभा सांसद रामसकल को पत्र भेजकर दिया है।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:52 PM (IST)
Hero Image
ट्रेनों की गति बढ़ाएं जाने पर तेजी से कार्य जारी

जासं अनपरा (सोनभद्र): चोपन-चुनार एकल रेलखंड पर ट्रेनों के समय पालन तथा स्पीड बढ़ाए जाने की जानकारी रेलवे महाप्रबंधक ने सांसद को पत्र भेजकर उपलब्ध कराई हैं। मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी ने विभिन्न कार्यों की प्रगति व अद्यतन स्थिति का विवरण राज्य सभा सांसद रामसकल को पत्र भेजकर दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (रेलवे बोर्ड) एनसीआर एसके गौतम ने बताया कि कोयला एवं खनिजों की ढुलाई के प्रमुख चोपन- चुनार एकल रेलखंड पर 60 किमी प्रति घंटा स्पीड से 100 किमी प्रति घंटा बढ़ाये जाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा चुर्क-लूसा 40 किमी ट्रैक नवीनीकरण किया जा चुका है। जिसका स्पीड ट्रायल भी हो गया हैं। मुख्य संरक्षा आयुक्त की स्वीकृति के लिए यह प्रक्रियाधीन है। शेष खंड का कार्य प्रस्तावित व‌र्क्स प्रोग्राम 2021-22 में प्रस्तावित है। इसे रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस रेलखंड के इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिग कार्यो में लूसा, खैराही व राब‌र्ट्सगंज स्टेशनों की इंजीनियरिग स्केल प्लान अनुमोदित हो गई है। चुर्क, सक्तेशगढ़, अघोरी खास तथा ब्लाक हट आर इंजीनियरिग स्केल प्लान अनुमोदन प्रक्रियाधीन है। लूसा और खैराही स्टेशनों पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली के लिए इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिग कार्य मार्च 2021 तथा राब‌र्ट्सगंज स्टेशन पर मई 2021 तक पूरा हो जाएगा। शेष अन्य स्टेशन चुर्क, सक्तेशगढ़, अघोरी खास एवे ब्लाक हट आर पर वर्ष के अंत दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। सक्तेशगढ़ एवं चुनार के मध्य विश्वनाथपुरी नए स्टेशन के निर्माण के लिए सिविल कार्य का टेंडर हो गया है। जो मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। रेलखंड पर कर्व (घुमाव) कम करने, टीटीएम, रेल चेंजिग आदि कार्य जारी हैं। बिल्ली-चोपन-चुनार 108 किमी दोहरीकरण कार्य वर्ष 2019-20 के अमरेला वर्क में स्वीकृत किया हो गया है। जिसका सर्वेक्षण कार्य जारी है। रेल लाईन के दोहरीकरण होने से ऊर्जाचल सिंगरौली व शक्तिनगर रेलवे स्टेशन दोहरी रेल लाइन से सीधे नई दिल्ली तक जुड़ जाएंगे। इससे लेट लतीफी से छुटकारा मिलेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर