Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaganbadi Centre : यूपी के इस ज़िले को मिले 33 आंगनबाड़ी केंद्र, अब मिलेगा ये फायदा

कार्यक्रम में इन्द्रदीप निषाद ने बताया की उनकी पुत्री दीक्षा अति-कुपोषित थी। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने के बाद वह स्वस्थ है। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने सफाई रखने व पोषण युक्त खाद्य सामग्री लेने के सुझाव दिए। दूबेपुर के सोमनाभार में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। बल्दीराय में कुंआसी में बने केंद्र का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने किया।

By sanjay tiwari Edited By: Mohammed Ammar Updated: Wed, 04 Sep 2024 08:18 PM (IST)
Hero Image
विकास भवन प्रेरणा सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर : लखनऊ आडिटोरियम से बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। विकास भवन प्रेरणा सभागार में गर्भवतियों की गोदभराई की गई। छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ। जनपद के 33 आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाट कुक्ड मील योजना से संबंधित बाल भोग पोर्टल का शुभारंभ किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खाते में यूनिफार्म व बीमा प्रीमियम की धनराशि भेजी गई। सभागार के बगल गलियारे में पोषण स्टाल लगाया गया। तीन गर्भवतियों साफिया, लवली, नीता की गोदभराई की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा उन्हें पोषण उपहार दिए। मानवी, राधिका, अनवी का अन्नप्राशन संस्कार हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रशस्ति-पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में इन्द्रदीप निषाद ने बताया की उनकी पुत्री दीक्षा अति-कुपोषित थी। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने के बाद वह स्वस्थ है। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने सफाई रखने व पोषण युक्त खाद्य सामग्री लेने के सुझाव दिए। दूबेपुर के सोमनाभार में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। बल्दीराय में कुंआसी में बने केंद्र का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने किया।

इस दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सात लाख बीस हजार से बना केंद्र चांदा : ग्राम पंचायत इंदौली में आंगनबाड़ी केंद्र का खंड विकास अधिकारी देव नायक सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसका निर्माण सात लाख बीस हजार रुपये से हुआ है। पचास बच्चों की क्षमता वाले इस भवन में रसोईघर, शौचालय,स्टोर रूम बना है। बबलू खान, महेन्द्र मौर्य,अफरोज खान, प्रवेश कुमार, शशिकांत पांडेय मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर