Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sultanpur News: सुलतानपुर में प्लाईवुड की फैक्‍ट्री जलकर राख, चार घंटे बाद बुझी आग; लाखों का नुकसान

Sultanpur News सुलतानपुर में रविवार की रात प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों की मदद से करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति जलने की बात फैक्ट्री मालिक द्वारा कही जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Mon, 14 Nov 2022 01:18 PM (IST)
Hero Image
Sultanpur News: सुलतानपुर में प्‍लाइवुड की फैक्‍ट्री में आग।

सुलतानपुर, संवादसूत्र। रविवार की रात एक प्लाइवुड फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति जलने की बात फैक्ट्री मालिक द्वारा कही जा रही है।

चमुर्खा गांव के पास उक्त फैक्ट्री है। परिसर में रखे लकड़ी के टुकड़ों के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी जानकारी मुंशी अरुण तिवारी ने फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों को दी। सभी मिलकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। थोड़ी ही देर में आग पूरी तरह फैल गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर सर्विस को दी।

प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई। करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आग से करीब 25 लाख रुपये कीमत की प्लाइवुड व मशीन जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षति के बारे में जानकारी अग्निशमन विभाग को दे दी गई है।

अग्निशमन केंद्र होने से जल्द हो पाता बचाव कार्य

प्लाइवुड फैक्ट्री में आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल गाड़ियों के पहुंचने में घंटे भर से अधिक का समय लग गया। ऐसे में आग फैलती गई और नुकसान भी बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने पर जयसिंहपुर या जिला मुख्यालय से अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आती हैं। यदि कूरेभार कस्बे में भी एक गाड़ी कर्मचारियों के साथ उपलब्ध हो बचाव कार्य में आसानी होगी।